कुसमुंडा खदान में हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से चालक की मौत
सतपाल सिंह

कुसमुंडा खदान में हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से चालक की मौत..
कोरबा जिले के एस ई सी एल कुसमुंडा खदान के तीन नंबर बेरियर के समीप ट्रेलर को खड़े कर सड़क पर भोजन करना चालक के लिए महंगा साबित हुआ। कोयला लोड करने की आपाधापी में एक अन्य चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। जिसकी चपेट में आने से खाना खा रहा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में अस्पताल पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि ग्राम सीस थाना रतनपुर जिला बिलासपुर में नरेश कुमार केंवट 43 वर्ष निवास करता था। वह कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रेलर चालक का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। नरेश 18 जून की रात ट्रेलर लेकर रायपुर से कुसमुंडा खदान आया था। वह खदान के बेरियर नंबर तीन के समीप वाहन को खड़ी कर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। देर रात नरेश के अलावा कुछ अन्य चालक सड़क पर बैठकर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 क्यूके 2369 के चालक को कोयला लोड के लिए उसकी बारी आने की जानकारी दी। यह खबर मिलते ही चालक ने ट्रेलर को आगे बढ़ाने ट्रेलर स्टार्ट किया पर परंतु ट्रेलर थोड़ा पीछे की ओर चला गया जिससे ट्रेलर के पीछे बैठकर भोजन कर रहे चालक ट्रेलर की चपेट में आ गया। घटना को देख चीख पुकार मच गई। घटना घटित होते ही मौके घोषित पर अन्य वाहन के चालक एकत्रित हो गए। घटनास्थल पर मौजूद चचेरे भाई अनिल ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। साथ ही अन्य वाहन के चालक नरेश को स्थानीय चिकित्सालय के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में अस्पताली मेमों मिलने पर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी की। तत्पश्चात मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
तत्काल मिला आर्थिक सहयोग
घटना में मृतक के परिवार को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में पचास हजार रुपए की आर्थिक सहयोग कुसमुंडा के कोल लिफ्टर के द्वारा दिया गया, वहीं ट्रेलर मालिक द्वारा भी आर्थिक सहयोग की बात सामने आ रही है।पूरे घटनाक्रम में SECL कुसमुंडा प्रबंधन ने इस घटना को लेकर गहरा दुख जताया है। वहीं खदान अंदर हुए हादसे में कोल इंडिया एक्ट नियम के तहत हर संभव मदद पीड़ित परिवार को पहुंचाने का आश्वाशन दिया गया है।






