1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

Aaj Ka Rashifal 10 October 2023: आज इन राशियों के जातकों का दिन होगा बेहद शुभ, बजरंबली की रहेगी अपार कृपा, सब होगा मंगल ही मंगल

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। आज इंदिरा एकादशी का व्रत किया जाएगा। साथ ही आज एकादशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 41 मिनट तक शुभ योग रहेगा।  साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 45 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जाएगा। बिजनेस साझेदार के साथ किए गए कामों से आपको सरलता प्राप्त होगी। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। समाज में आज आपको मान-सम्मान मिलेगा, आपको लोग अच्छे उदाहरण के तौर पर देखेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाने में आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे, आपको लाभ मिलेगा।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 3

वृष राशि- 

आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। आज आप किसी बात को लेकर नेतृत्व करेंगे जिसमें अन्य लोगों का भी सहयोग रहेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी, अपनी बात कहने का मौका मिलेगा, आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आज कुछ नया सीखने को मिलेगा जो

आगे चलकर भविष्य में काम आएगा। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते है, आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं, परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा, आपके सभी काम पूरे हो जाएंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 7

मिथुन राशि-

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। संतान की सफलता आपको खुश करेगी, आपके घर लोग बधाई देने आएंगे। घर पर छोटी पार्टी का आयोजन करने से आपका पैसा खर्च होगा, खर्च का ब्यौरा तैयार करना अच्छा रहेगा। नये काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे, आप लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। छात्रों का अनुशासन उनको जल्द सफलता दिलाएगा, पढ़ाई व काम में बैलेंस भी बना रहेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा, आपको मनमुताबिक परिणाम मिलेगा। आज खुद पर ध्यान देंगे। आज विरोधी आपके सामने नतमस्तक होंगे। किसी काम में अपनों की मदद मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, आपके रिश्तें में मजबूती आएगी। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, भविष्य की प्लानिंग पर विचार विमर्श भी करेंगे। आप मेडिटेशन सेंटर ओपन करेंगे, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ेंगे।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि-

आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे.. अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। प्राइवेट कर्मचारियों के लिए समय अच्छा है। आज आपको कई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभायेंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा, आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 2

कन्या राशि-

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है, जिससे आप कॉन्फिडेंस फील करेंगे। किसी जरुरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिलेगा। समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा, इसलिए जो भी करें.. पहले सोच समझ लें। आज आप कोई रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। काम की वजह से आप फैमिली को समय नहीं दे पाएंगे लेकिन परिवारका साथ आपको मिलेगा। माइग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी, बेवजह सोच विचार करने से बचें।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 1

तुला राशि-

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे, जहां आप कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। आप किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरेंगे। घर से दूर रहकर जॉब करने वाले लोगों को आज अपने परिवार से मिलने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि-

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में आसानी होगी, बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चों के प्रति आपका प्रेम आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। अगर आप कोई बिजनेस स्टार्ट कर रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त में ही करें, सफलता मिलेगी। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे। आज आप कुछ क्रिएटिव वर्क कर सकते हैं। आज ऑफिस में आपके पर्सनालिटी की तारीफ होगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

धनु राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जाएंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी। आज यात्रा करते समय अपने कीमती समानों का ध्यान रखें। बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। प्राइवेट शिक्षक आज बच्चों को पढाई के नए तरीके सिखायेंगे, छात्रों की पढ़ाई में रूचि
बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन सुलझाने के लिए आज का दिन अच्छा हैं। ग्राफिक डीजाइनिंग के स्टूडेंट आज कुछ अलग करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि-

आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। कैश के लेन-देन में आज आपको सावधानी बरतनी चाहिए। अपने खास रिश्तेदार के घर जाएंगे जहां ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना हैं। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। आज बेवजह किसी से उलझने से दूर रहने की कोशिश करें। आज आप अपना समय कोई अच्छी बुक पढ़कर बिताएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, कम्प्यूटर से रिलेटेड कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। ऑफिस का रुका काम आज समय से पूरा करने में सफल होंगे।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि-

आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। कला व साहित्य के लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 4

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *