internationalWorld

रहस्यमयी पदार्थ ने मचाई दहशत! अमेरिका में 3 मौतें, रेस्क्यू करने पहुंचे कई राहतकर्मी भी हुए बीमार

अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य में एक रहस्यमयी पदार्थ के संपर्क में आने की वजह से लोगों की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। संदिग्ध ड्रग ओवरडोज की सूचना पर एक घर में पहुंचे राहत और बचाव कर्मियों सहित कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स’ को अस्पताल में भर्ती कर जांच और डी-कंटैमिनेशन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। न्यू मैक्सिको स्टेट पुलिस के मुताबिक, अल्बुकर्क शहर के पूर्व में स्थित ग्रामीण इलाके माउंटेनएयर के एक घर में 4 लोग बेहोशी की हालत में मिले थे।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

मैदान पर ऐसी हरकत कर बुरे फंसे Hardik Pandya, BCCI ने ले लिया कड़ा एक्शन

कई राहतकर्मी भी अज्ञात पदार्थ के संपर्क में आकर बीमार

पुलिस ने बताया कि इनमें से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि चौथे व्यक्ति का इलाज अल्बुकर्क के अस्पताल में चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर पहुंचे कई राहतकर्मी भी किसी अज्ञात पदार्थ के संपर्क में आ गए, जिसके बाद उनमें मतली, चक्कर और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू मैक्सिको अस्पताल के अधिकारियों ने पुष्टि की कि अज्ञात पदार्थ के संपर्क में आए कुल 23 लोगों की जांच की गई और उन्हें डी-कंटैमिनेशन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इनमें अधिकतर फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स थे, जिन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल लाया गया था।

हाजमैट की टीम अज्ञात पदार्थ की पहचान करने में जुटी

अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश लोगों में गंभीर लक्षण नहीं पाए गए और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने कहा कि बुधवार शाम तक 3 मरीजों की हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। वहीं न्यू मैक्सिको स्टेट पुलिस के अधिकारी विल्सन सिल्वर ने बताया कि 2 राहतकर्मियों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद अल्बुकर्क फायर रेस्क्यू की हाजमैट टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम उस अज्ञात पदार्थ की पहचान करने में जुटी है, जिसके कारण यह स्थिति पैदा हुई।

पुलिस ने घर तक जाने वाली कच्ची सड़क को बंद किया

अधिकारी विल्सन सिल्वर ने बताया कि शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि यह पदार्थ संपर्क में आने से फैल सकता है और फिलहाल इसे हवा के जरिए फैलने वाला नहीं माना जा रहा है। घटनास्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने घर तक जाने वाली कच्ची सड़क को बंद कर दिया है और इलाके को पीली चेतावनी टेप से घेर दिया गया है। माउंटेनएयर के मेयर पीटर नीतो ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि शुरुआती संकेत ड्रग्स को इस घटना की संभावित वजह बता रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि आम जनता के लिए फिलहाल कोई खतरा नहीं है।

CG Fire News : छत्तीसगढ़ में बड़ा अग्निकांड – किराना गोदाम धू-धूकर जला, दूर-दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार

लोगों ने नशे की समस्या पर जाहिर की नाराजगी

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर इलाके में बढ़ते नशे और मादक पदार्थों के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई। लोगों ने समुदाय में फैल रही नशे की समस्या पर नाराजगी भी जाहिर की। मेयर पीटर नीतो ने कहा कि शहर के पुलिस अधिकारी और राहतकर्मी हर दिन लोगों की सुरक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं। उन्होंने कहा, ‘नशे और मादक पदार्थों की लत केवल हमारे शहर की नहीं, बल्कि पूरे राज्य और देश की गंभीर समस्या बन चुकी है। इसका कोई आसान और तुरंत समाधान नहीं है।’

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026