Chhattisgarh

वाहन चालकों को बड़ी राहत: अब बार-बार नहीं बनवाना होगा PUC सर्टिफिकेट, सरकार ने बढ़ाई वैधता

Jas

वाहन चालकों को बड़ी राहत: अब बार-बार नहीं बनवाना होगा PUC सर्टिफिकेट, सरकार ने बढ़ाई वैधता

देश भर के करोड़ों वाहन मालिकों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) की वैधता अवधि में बड़ा संशोधन करते हुए नए नियम लागू कर दिए हैं। केंद्रीय मोटर वाहन (16वां संशोधन) नियम, 2026 के तहत अब नए और कम पुराने बीएस-6 (BS-6) वाहनों के लिए बार-बार प्रदूषण जांच केंद्रों के चक्कर लगाने का झंझट खत्म हो गया है।

वाहन की उम्र के हिसाब से तय हुई नई वैधता

नए नियमों के अनुसार, बीएस-6 श्रेणी के निजी और कमर्शियल वाहनों की वैधता को उनकी उम्र के आधार पर तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है:

• बीएस-6 निजी वाहन (Private): 6 साल तक पुराने निजी वाहनों के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता बढ़ाकर 3 साल कर दी गई है। वहीं, 6 से 10 साल पुराने वाहनों के लिए यह 1 साल और 10 साल से अधिक पुराने वाहनों के लिए 6 महीने रहेगी।

• बीएस-6 कमर्शियल वाहन (Commercial): 6 साल तक पुराने कमर्शियल वाहनों को अब 2 साल की वैधता मिलेगी। 6 से 10 साल पुराने वाहनों के लिए 1 साल और 10 साल से ज्यादा पुराने कमर्शियल वाहनों के लिए 6 महीने की वैधता तय की गई है।

पुराने वाहनों पर क्या होगा असर?

सरकार ने पुराने उत्सर्जन मानक वाले वाहनों के नियमों में कोई ढील नहीं दी है। बीएस-1, बीएस-2 और बीएस-3 श्रेणी के पुराने वाहनों के लिए पीयूसी प्रमाणपत्र की वैधता पहले की तरह 3 महीने ही रहेगी। इसी तरह बीएस-4 श्रेणी के वाहनों के लिए यह अवधि 6 महीने निर्धारित की गई है।

पुराने सर्टिफिकेट धारकों के लिए जरूरी नियम

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जिन वाहन मालिकों के पास पहले से वैध पीयूसी प्रमाणपत्र मौजूद है, उन्हें इस नए नियम का लाभ अगले नवीनीकरण (Renewal) के बाद मिलेगा। यदि कोई वाहन चालक मौजूदा सर्टिफिकेट की समय-सीमा समाप्त होने से 10 दिन पहले इसे रिन्यू कराता है, तो नए सर्टिफिकेट की वैधता पुराने की समाप्ति तिथि से गिनी जाएगी। वहीं, तारीख निकलने के बाद रिन्यू कराने पर यह नवीनीकरण की तारीख से ही मान्य होगा।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026