Chhattisgarh

Chhattisgarh Ration Card: अब नहीं कटेंगे राशन कार्ड से नाम, कार्ड बंद होने का भी डर खत्म, जानें क्या करना होगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारियों के बीच परिवार के सदस्यों के नाम काटे जाने और राशन कार्ड बंद होने को लेकर फैल रही खबरों पर खाद्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। विभाग ने इन खबरों को भ्रामक बताते हुए कहा है कि ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर किसी सदस्य का खाद्यान्न आवंटन और वितरण प्रभावित हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि राशन कार्ड से उसका नाम काट दिया जाएगा या पूरा राशन कार्ड बंद कर दिया जाएगा।

CG Board Practical Exam 2027: छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से, देरी करने पर लगेगा 1,000 रुपये जुर्माना

खाद्य विभाग के नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि जिन राशन कार्डधारियों के परिवार के सदस्यों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है और जिनका वेरिफिकेशन स्टेटस ‘नॉट वैरिफाइड’ दिख रहा है, उनके हिस्से का खाद्यान्न आवंटन एवं वितरण प्रभावित हुआ है। ऐसे में हितग्राहियों को जल्द से जल्द स्वयं और परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी करानी चाहिए।

ई-केवाईसी नहीं होने पर क्या करें?

खाद्य विभाग के अनुसार, जिन राशन कार्डों में खाद्यान्न का आवंटन कम दिखाई दे रहा है, उनके हितग्राही खाद्य विभाग की आधिकारिक सुविधा के माध्यम से अपने राशन कार्ड की जानकारी और प्रत्येक सदस्य का वेरिफिकेशन स्टेटस जांच सकते हैं।

यदि किसी सदस्य के नाम के सामने ‘नॉट वैरिफाइड’ दिखाई देता है, तो संबंधित सदस्य की ई-केवाईसी फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से पूरी कराई जा सकती है।

अंगूठे का निशान काम नहीं करने पर भी मिलेगा राशन

विभाग ने बताया कि जिन हितग्राहियों के फिंगरप्रिंट यानी अंगूठे का निशान ई-पॉस मशीन में काम नहीं करते, उनके लिए फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा उपलब्ध है। इसके तहत चेहरे की पहचान और आधार प्रमाणीकरण के जरिए राशन वितरण किया जा सकता है।

वहीं, जिन राशन कार्डधारियों को पहले कम खाद्यान्न मिला था और उनकी समस्या का निराकरण हो चुका है, उनके लिए पात्रता के अनुसार खाद्यान्न जारी कर दिया गया है।

राशन कार्ड में गलती होने पर करा सकते हैं सुधार

खाद्य विभाग के मुताबिक, ई-पॉस मशीन में ई-केवाईसी अपडेट और आधार वेरिफिकेशन से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध हैं। राशन कार्ड में किसी तरह की त्रुटि होने पर हितग्राही उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से जरूरी सुधार की प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।

CG News: जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, चक्कर खाकर गिरा कैदी, अस्पताल में तोड़ा दम

इसके अलावा नया राशन कार्ड बनवाने, परिवार के नए सदस्य का नाम जुड़वाने या किसी सदस्य का नाम हटवाने के लिए भी विभाग के आधिकारिक माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026