कोरबा की बेटी सुहानी गभेल ने बढ़ाया जिले का मान, बनी मिस सेंट्रल इंडिया 2026,सिर सजा ताज
कोरबा की बेटी सुहानी गभेल ने बढ़ाया जिले का मान, बनी मिस सेंट्रल इंडिया 2026,सिर सजा ताज


कोरबा जिले की प्रतिभाशाली युवती सुहानी गभेल ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के दम पर मिस सेंट्रल इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित खिताब जीत कर जिले एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता में अन्य कई स्थानों से आई प्रतिभागियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सुहानी ने विजेता का ताज अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सुहानी की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है और यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प एवं निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। बीते कुछ दिन पूर्व कटघोरा में गंभीर रूप से घायल होने के बाद सुहानी ने पूरे जस्बे के साथ स्वयं की बीमारी से बाहर लाया और खुद को एक बार फिर खड़ा कर लिया। सुहानी कुसमुंडा क्षेत्र के पूर्व प्रतिष्ठित व्यापारी स्वर्गीय गजेंद्र गभेल और वर्तमान में विकास नगर पार्षद गीता गभेल की सुपुत्री हैं। आपको बता दे सुहानी इससे पूर्व वर्ष 2022 में वो मिस कोरबा रनर अप का क्राउन जीत चुकी है।






