दो नकली नोटो के सौदागर चढे पामगढ़ पुलिस के हत्थे

आरोपियो के कब्जे से 500-500 के कुल 172500/- रुपए, कलर प्रिंटर,पेपर कटर,मोटर सायकल एवम मोबाइल फोन को किया गया जप्त आरोपी के विरुद्ध धारा 489 क, ख, ग,34 भादवि. के तहत की गई कार्यवाही

जांजगीर पामगढ – दिनांक 09.04.23 को मुखबिर सूचना मिला की बस स्टैंड मेऊभाठा थाना पामगढ़ के पास वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर निवासी भिलौनी नकली नोट रखकर खपाने के लिए घूम रहा है सूचना पर गवाहों को साथ लेकर रेड कार्यवाही किया गया।
रेड कार्यवाही दौरान मौके पर वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर उम्र 38 वर्ष निवासी भिलौनी मिला जिससे पूछताछ करने पर उसके कब्जे से विभिन्न सीरीज के 500 रुपए के नकली नोट 14000/- रुपए, मोबाइल रेडमी कंपनी का तथा मोटर सायकल सीजी 11ए एच 5861 को जप्त कर पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया जो अपने साथी रामसागर बंजारे उम्र 36 वर्ष निवासी डोंगाकोहरोद के साथ मिलकर अपने अपने घर में 500 रुपए के नकली नोट छापकर बाजार में खपाना बताये।
प्रकरण में आरोपी वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर उम्र 38 वर्ष निवासी भिलौनी के कब्जे से 500 रुपए के 249 नकली नोट कीमती 124500 रुपए तथा अन्य आरोपी रामसागर बंजारे उम्र 26 वर्ष निवासी डोंगाकोहरोद के कब्जे से 500 रुपए के 96 नकली नोट कीमती 48000 रुपए कुल जुमला 345 नकली नोट कीमती 172500 रुपए तथा नोट छापने के कलर प्रिंटर, पेपर कटर तथा घटना में उपयोग किये मोटर सायकल क्रमांक सीजी 11 एएच 5861,मोबाइल विवो कंपनी को विधिवत जप्त किया गया है।
प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा का पर्याप्त सबूत पाए जाने से दिनांक 09/04/23 को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को देकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सनत मांत्रे, सउनि.रामदुलार साहू, सुनील टैगोर,आरक्षक शिवराय सागर,विश्वजीत आदिले, उमेश दिवाकर,अनुज खरे,श्याम ओगरे, म. सै.आरती भारती का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *