FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

घंटों का काम अब मिनटों में, जानिए कैसे एयरटेल 5G प्लस ला रहा है बदलाव

इंटरनेट के बदलते प्रारूप की बात करें तो आज देश में 5G की सेवाओं का आनंद कई लोग काफी उत्साह के साथ ले रहे हैं। एयरटेल 5G प्लस, जो देश के 500 शहरों में सक्रिय है, उसने अपनी हाई स्पीड इंटरनेट सेवा से बड़े, छोटे सब शहरों को जोड़ दिया है।

एयरटेल ने अक्तूबर 2022 में देश में सबसे पहले एयरटेल 5G प्लस सेवा की शुरुआत की थी और अब भारत की लीडिंग टेलीकॉम सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी भारती एयरटेल ने अपने नेटवर्क पर एक करोड़ यूनीक 5G यूजर्स का आंकड़ा भी पार कर लिया है। आज एयरटेल 5G प्लस देश के लगभग सभी राज्यों में उपलब्ध है। आज यह अन्य सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों और 4जी नेटवर्क के मुकाबले लोगों को 30 गुना तक ज्यादा तेज स्पीड से 5G सेवाएं प्रदान करने वाला देश का अग्रणी ब्रांड है।

एयरटेल 5G प्लस के तेज स्पीड नेटवर्क का इस्तेमाल करने से आज कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों से लेकर उद्यमी और लोकल स्तर के गेमर्स अपने-अपने क्षेत्र में काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ यूजर्स ने एयरटेल 5G प्लस को इस्तेमाल करते हुए अपनी कहानी हमारे साथ साझा की है।

अब गेमिंग और स्ट्रीमिंग करें जहां मन चाहे

क्लाउड गेमिंग सेवा गेमर्स को अपने डिवाइस पर गेम डाउनलोड करने की आवश्यकता के बिना ऑनलाइन वीडियो गेम एक्सेस करने और खेलने में सक्षम बनाती है। बेहतर तकनीक के कारण यहां 5G अपनी पूर्ववर्ती तकनीकों पर महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करता है।

असम के गुवाहाटी में रहने वाले मृगांक मेधी पेशे से गेमर हैं और वे काफी समय से एयरटेल यूजर रहे हैं। उन्होंने एयरटेल 5G प्लस के उपयोग को लेकर अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा, ‘क्लाउड गेमिंग ठीक से काम करे, इसके लिए तेज़, स्थिर और कम लेटेंसी वाले नेटवर्क की आवश्यकता होती है। एयरटेल 5G प्लस में मुझे यह सब मिलता है। पहले मैं जब गेमिंग करता था, तो उस समय सबसे बड़ी समस्या डाउनलोडिंग और अपलोड की स्पीड को लेकर थी। साथ ही घर के बाहर लाइव स्ट्रीमिंग के समय वीडियो क्वालिटी अपने आप ही कम हो जाती थी।”

मृगांक बताते हैं, ”एयरटेल 5G प्लस आने से बड़ा बदलाव डाउनलोड की स्पीड के क्षेत्र में आया। अब बहुत ही आराम से 200-300 MBPS की स्पीड से डाउनलोडिंग का काम बेहद कम समय में हो जाता है। एयरटेल 5G प्लस आने के बाद लाइव स्ट्रीमिंग काफी हाई क्वालिटी में हो जाती है। क्यूंकि अब हमें घर के बाहर भी wifi जैसी स्पीड्स मिलती हैं। साथ ही हमारे यहां गुवाहाटी के लोगों को भी एयरटेल 5G प्लस से काफी फायदा हुआ है, जैसे वो अब कहीं से भी 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करके अपने पसंद की चीजें कम समय में डाउनलोड कर सकते हैं।”

एयरटेल 5G प्लस अपनी ओन -द -गो कनेक्टिविटी और अनलिमिटेड डाटा ऑफर के साथ लोगों को अपने हिसाब से काम करने में सक्षम बना रहा है। एयरटेल अब 30 गुना तक ज्यादा इंटरनेट स्पीड के साथ सभी उपयोगकर्ताओं को काफी लोगों को फायदा पहुंचा रहा है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *