FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की कोरिया / एमसीबी बैठक मनेंद्रगढ़ स्थित साईं भोजनालय में हुई/ प्रदेश अध्य्क्ष कृष्णा सिंह बाबा की उपस्तिथि मे बैठक हुई सम्पन्न

सतीश गौतम जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की कोरिया एवं एमसीबी जिले की बैठक आज दिनांक 2/4 /2023 दिन रविवार को मनेंद्रगढ़ स्थित साईं भोजनालय में रखी गई ,बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण कुमार सिंह बाबा, खगेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष कोरिया एमसीबी सुरेश मिनोचा, जिला महासचिव राजकुमार केसरवानी

जिला उपाध्यक्ष जिसान अख्तर ,मनेंद्रगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सोनी, सोनहत ब्लॉक अध्यक्ष उमेश तिवारी ,ब्लॉक उपाध्यक्ष यीशै दास, धीरज कुमार मौर्य कोमल प्रसाद मौर्य ,भगवान दास, मनीराम सोनी ,आदित्य अग्रवाल,सतीश गौतम ,संजय केसरवानी,इजहार अख्तर, कृष्णकांत नागवंशी भूपेंद्र प्रसाद केवट उपेंद्र कुमार यादव गोपाल रैकवार जवाहिर

भैया लाल साहू राजू बद्री प्रसाद बारी,तौसीफ रजा सहित संगठन के जिला कोरिया एमसीबी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे बैठक में सर्वप्रथम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा सिंह बाबा का माल्यार्पण से स्वागत किया गया तदुपरांत सभी सदस्यों ने अपना अपना परिचय देते हुए अपने व्यक्तिगत विचार रखें।

संगठन के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा सिंह बाबा ने समस्त सदस्यों से अपने विचारों को रखने के लिए कहा एवं उनसे उनकी जो भी समस्याएं हैं पत्रकारिता के क्षेत्र में वह आज संघ की बैठक में चर्चा कर सकते हैं, संगठन के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य खगेंद्र यादव ने कहा कि आज हम सभी एक साथ जुडे़ हैं।

एवं आज पत्रकारिता के क्षेत्र में हमारे साथियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और आज हमारा संगठन ही एक ऐसा संगठन है जिसमें हम अपने साथियों की समस्याओं का निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। संगठन के जिला महासचिव राजकुमार केसरवानी ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ एक ऐसा संगठन है।

 

जिसमें समस्त कार्यकर्ता एक परिवार का सदस्य है एवं संगठन सभी के सुख दुख में सदैव सहभागिता निभाता है संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा अधिकार है कि वह अपनी समस्याओं को लेकर संगठन के पदाधिकारियों को अवगत कराएं जिससे उसे होने वाली परेशानियों को दूर करने में संगठन अपनी सहभागिता निभाता भी है।

संगठन के साथी हर पल एक दूसरे का सहयोग करने के लिए तत्पर रहते हैं संगठन के जिला अध्यक्ष सुरेश मिनोचा ने कहा कि हमारे संगठन पूरे सरगुजा संभाग में एक अलग पहचान है पूरे प्रदेश में हमारे कोरिया जिले का संगठन में एक अलग नाम है संगठन की उपलब्धियों को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हर समय नवाजा जाता है।

 

संगठन के द्वारा ऐसे कई सामाजिक कार्य किए जाते हैं जिससे संगठन की एक अलग पहचान बनी हुई है रक्षाबंधन के समय बहनों को निशुल्क वाहन ठंड के समय गरीब असहाय और बुजुर्गों को निशुल्क कंबल वितरण अमर शहीदों की याद में उनको नमन करना एवं कई और सुख दुख की समय सहयोग जैसे अन्य सामाजिक कार्यों में संगठन अपनी सहभागिता निभाता रहा है। प्रदेश में एक अलग पहचान छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ का है!

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *