पटवारी के पद पर चल रही है बंपर भर्ती, ये योग्यता हो तो आप भी पा सकते हैं सरकारी नौकरी

पटवारी पद पर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार पाने का बढ़िया मौका है. पीएसएसएसबी ने पटवारी के बंपर पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. ये भर्तियां कुछ समय पहले निकली थी जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया पिछले कुछ समय से चल रही है. अब अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आ गई है. इसलिए वे उम्मीदवार जो चाहते हुए भी अभी तक इन पद के लिए अप्लाई न कर पाए हों, वे तुरंत फॉर्म भर दें. पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड के पटवारी पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज यानी 20 मार्च है.

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से पटवारी रेवेन्यू के कुल 710 पद पर भर्ती होगी. आवेदन केवल ऑनलाइन हो सकते हैं जिसके लिए कैंडिडेट्स को पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – sssb.punjab.gov.in. आज शाम के 5 बजे तक अप्लाई किया जा सकता है.

आवेदन के लिए ये पात्रता है जरूरी

इन पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया होना जरूरी है. साथ ही उसके पास कंप्यूटर पर काम करने का अनुभव भी होना चाहिए.

कैंडिडेट ने मैट्रिक तक पंजाबी एक विषय के तौर पर पढ़ी हो ये भी जरूरी है. इन पद के लिए आयु सीमा 18 से 37 साल तय की गई है.

एप्लीकेशन फीस इतनी है

पीएसएसएसबी के पटवारी पद पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1000 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए शुल्क 500 रुपये है. एससी, बीसी कैटेगरी और एक्स-सर्विसमैन तथा डिपेंडेंट कैटेगरी के लिए शुल्क 250 और 200 रुपये है. अन्य कोई भी डिटेल जानने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *