FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

किरण सिंह देव के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति पर कार्यकर्ता और उनके परिचित निकटतम लोगों की क्या राय है आईए जानते हैं ..

जगदलपुर inn24 ( रविंद्र दास)भाजपा हाईकमान ने किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. छत्तीसगढ़ में अब तक प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे अरुण साव के राज्य में उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद भाजपा ने प्रदेश संगठन में बदलाव करने का फैसला किया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर पत्र जारी कर कहा है, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किरण सिंह देव, विधायक को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. किरण देव के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति पर पार्टी के पदाधिकारी एवं उनकेनिकटस्थ खास लोगों से हमने चर्चा की भाजयुमो महामंत्री मनोज पटेल नरेंद्र पाणिग्रही व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी शशि भूषण रथ ने अपने अपने विचार व्यक्त किये और कहा कि किरण देव के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है  ,किरण देव की
सख्सियत ऐसी है कि हर कार्यकर्ता उनके लिए खास है, उनके नेतृत्व मे बस्तर सहित छत्तीसगढ़ में भाजपा का परचम लहराएगा ,भाजपा सभी सीटों पर विजयी होगी,

आपको बता दें ये पहला अवसर है बस्तर जिले से कोई गैर आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर नवाजा गया है ,इससे पूर्व विक्रम उसैंडी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए थे, परंतु सामान्य वर्ग से बस्तर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र से किरण देव को पार्टी के महत्वपूर्ण पर नियुक्त किए जाने से बस्तर के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है, किरण देव की पृष्टभूमि सुकमा जमींदार परिवार से हैं ,चार भाइयों में सबसे छोटे किरण देव जिनके बारे में उनके बड़े भाई कुमार जयदेव ने बताया कि हम भाइयों में सबसे छोटा और सबका प्यारा होने के कारण हम सभी उसे लाला कहकर पुकारते हैं ,उनके विषय में कहा कि बचपन से ही वे प्रतिभाशाली रहे हैं ,चाहे खेल हो कला हो पढ़ाई हो राजनीति सभी में आगे रहे हैं आज उनकी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति पर बेहद उन्हें गर्व और खुशी हो रही है .. विदित है बस्तर का सुकमा क्षेत्र आदिवासी वर्ग की बहुलता का क्षेत्र है, और राज परिवार पर बस्तर के आदिवासी आदर् और सम्मान का भाव रखते हैं,साथी बस्तर में परंपरा है राज परिवार कुलदेवी के माटी पुजारी होते हैं, इस नाते भी आदिवासी राजा को प्रथम पुजारी होने के नाते उनके प्रति गहरी अगाध श्रद्धा का भाव रखते हैं ,किरण देव को राजनीति विरासत में मिली ,उनके बड़े भाई स्वर्गीय अमरदेव बस्तर भाजपा के कद्दावर नेता रहे,उन्होंने भी जगदलपुर सीट से लड़ने के लिए अपनी दावेदारी की थी, किंतु उस दौर में ये सीट आरक्षित वर्ग के लिए था ,उन्होंने राज गोंड के आधार पर अपनी दावेदारी की थी परंतु न्यायालयीन प्रकरण व उस दौर के वरिष्ठ कद्दावर नेताओं के अड़ंगेबाजी के कारण चुनाव लड़ने से वंचित रह गए थे.. तत्पश्चात भी वे सक्रिय राजनीति में रहे और बस्तर में भाजपा की परचम को लहराया ,,असमय उनकी मृत्यु के पश्चात किरण देव राजनीति में आए और अपने अग्रज की इच्छा पूरी की!. स्वं अमर देव की दिली ख्वाईश थी, कि वे विधायक बने परन्तु हो ना सका उनकी मरणोपरांत उनके अनुज ने उनकी इच्छा पूरी की.. किरण देव विधायक निर्वाचित हुए और अब पार्टी ने उनके ऊपर विश्वास जताया और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का पद नवाजा है,किरण देव पर आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है,पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है किरण देव ने कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर पर खरे उतरेंगे पूरी मेहनत करेंगे ,और 11 की 11 सीटें जीतेंगे!

 

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *