जगदलपुर inn24 (रविंद्र दास)एकल विधालय जिला स्तरीय खेल स्पर्धा का आयोजन स्थानीय प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का अनुषांगिक शैक्षणिक संगठन एकल अभियान द्वारा बस्तर जिले में संचालित दर्जनों स्कूलों के सैकड़ो बच्चें स्पर्धा में सम्मलित हुए। विभिन्न खेल स्पर्धा में कबड्डी,एथलेटिक्स,दौड़ और कुश्ती सम्मलित था। पूरे स्पर्धा में लोहंडीगुड़ा की टीम ओवरऑल चेम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
100 मीटर बालक वर्ग में प्रथम बालसाई मरकाम(लोहंडीगुड़ा) द्वितीय स्थान में बकावंड के हीरालाल रहे। 200 मीटर दोड़ में प्रथम अर्जुन नाग और द्वितीय रविन्द्र ठाकुर रहे। 400 मीटर दोड़ में प्रथम बालसाई (लोहंडीगुड़ा) द्वितीय बन्धु बघेल(जगदलपुर) रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर में भानपुरी की बेन्देश्वरी द्वितीय स्थान पर बस्तर की बबिता रही। 209 मीटर में लोहंडीगुड़ा की जयमनी मण्डावी प्रथम और करपावन्द कि दुर्गेश्वरी बघेल द्वितीय स्थान पर रही। जबकि 400 मीटर बालिका में लोहंडीगुड़ा की बासंती मण्डावी प्रथम व बास्तानार की दिव्या हिदमी द्वितीय स्थान पर रही। ऊंची कूद बालक वर्ग में प्रथम गौतम द्वितीय रमेश रहे। जबकि बालिका वर्ग में लोहंडीगुड़ा की सुनीता प्रथम व बस्तर की लीना दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी बालक और बालिका दोनों वर्ग में लोहंडीगुड़ा चेम्पियन बनी।
खेल कूद महोत्सव में उपस्थित मुख्य अतिथि। हनुमंत राव ने खिलाड़ियो का मनोबल बढाते कहा आदिवासी बाहुल्य बस्तर में खेल प्रतिभाओं की कमी नही है,वरन इन प्रतिभाओं को समय रहते तराशने की। यदि ग्रामीण प्रतिभाओं को खेल के लिए विश्व स्तरीय सुविधा मिल जाये तो राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर बस्तर का नाम होगा। गौरतलब है,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का अनुषांगिक शैक्षणिक संस्था एकल विधालय शासकीय सुविधा से परे स्वयं की संस्था है। इस संस्था का संचालन एकल विद्यालय से जुड़े शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े नागरिक स्वयं के बल पर स्कूल का संचालन पूरे देश मे कर रहे है। इस कड़ी में बस्तर संभाग के हर जिले में एकल विधालय संचालित किया जा रहा है। जिसमे शिक्षक सेवा के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं .
सीमित साधनों के बाद भी उत्कृष्ट प्रदर्शन.. सीमित साधन के बाद में बिना प्रशिक्षण के बच्चों में खेल के प्रति जज्बा और जुनून देख सोचने पर विवश कर दिया कि यदि इन्हें उचित प्रशिक्षण मिलता तो राष्ट्रीय स्तर पर बस्तर का नाम रोशन करते। बरहाल खेल स्पर्धा की शुरवात द्वीप प्रज्वलित कर हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। आयोजन में अन्य अतिथि में अभय राम,योगेश सिन्हा,डा कमलेश एव एकल अभियान प्रमुख महेन्द्रकांत संघानी और प्राची गर्ग सम्मलित थे। स्पर्धा के आरंभ में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। ततपश्चात खेल शपथ खिलाड़ियो को दिलाया गया।
The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices.
INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.