FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, ओले भी गिरे: चारामा-धमतरी रोड पर बिछी बर्फ की चादर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और महासमुंद में पड़ी बौछारें

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बदली और बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। बिलासपुर में मार्च में सावन सी झड़ी लग गई है। शुक्रवार की रात भी यहां अच्छी बारिश हुई। इसी तरह दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, जांजगीर-चांपा में भी बौछारें पड़ रही हैं।

प्रदेश में समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। इसी के कारण राजधानी में भी पिछले दो दिन से मौसम ठंडा है। आज पूरे दिन ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।

शुक्रवार की देर शाम और रात में बिलासपुर, कोरबा और जांजगीर-चांपा में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हालांकि, यहां दिन भर बदली छाई हुई थी। फिर शाम होने के बाद शहर के अधिकांश इलाको में बारिश शुरु हो गई। कोरबा और जांजगीर-चांपा में भी देर रात से बारिश शुरू हो गई।

मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी। शनिवार की सुबह से शहर में बूंदाबांदी हो रही थी। लोग बारिश का मजा लेते रहे। सुबह 7.30 बजे से शुरू हुई बौछारें रूक-रूककर 11 बजे तक चलती रहीं। इसके चलते मौसम ठंडा हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका के असर से प्रदेश में मौसम में बदलाव हुआ है।

राजधानी में बदली और राजनांदगांव-भिलाई में शुरू हुई बौंछारें
शनिवार सुबह से प्रदेश में ठंडी हवाएं चल रही है। राजधानी में सुबह से ही बदली छाई हुई है और बारिश के छीटें पड़ने के आसार है। वहीं, राजनांदगांव और भिलाई में हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश की बौछारें पड़ी हैं। आज शनिवार पूरे दिन नमी बनी रहेगी और ठंडी हवाएं चलती रहेगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

बिलासपुर में सात डिग्री कम हुआ तापमान
शहर के भीतर और आसपास रात में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के बाद तापमान गिर गया है। बिलासपुर में इस सीजन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर पहुंच गया था। लेकिन, मौसम में हुए बदलाव के बाद पारा सात डिग्री गिर गया है। इसके बाद से ठंडी हवाएं चल रही है और हल्की ठंड का अहसास होने लगा है।

जिले में अंधड़ और वज्रपात की आशंका
मौसम विभाग ने शनिवार को भी यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले तीन दिन से मौसम का अनुमान बिल्कुल सटीक भी निकला है। अब चेतावनी जारी की गई है कि अगले 24 घंटे में प्रदेश के कोरिया, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर- चांपा, बेमेतरा, बलोदाबाजार, राजनांदगांव उसके लगे हुए जिलों मे एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है। वहीं, पेंड्रारोड, कोरबा कबीरधाम, महासमुंद, दुर्ग, रायपुर, बालोद, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर कोंडागांव व उसके लगे हुए जिलों में एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *