पीएम नरेंद्र मोदी ने लड़ाकू विमान तेजस में भरी उड़ान, तस्वीर शेयर कर कही ये बात

पीएम नरेंद्र मोदी ने लड़ाकू विमान तेजस में भरी उड़ान, तस्वीर शेयर कर कही ये बात

पीएम नरेंद्र मोदी ने लड़ाकू विमान तेजस में भरी उड़ान, तस्वीर शेयर कर कही ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरू पहुंचे हैं। यहां उन्होंने लाइट वेट लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी है। बता दें कि पीएम मोदी बेंगलुरू में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की फैसिलिटी दोरे पर गए थे। इस बाबत पीएमओ की तरफ से सूचना भी दी गई थी। बता दें कि हल्के लड़ाकू विमान तेजस स्वदेशी है। बता दें कि तेजस लड़ाकू विमान को खरीदने में कई देशों ने रूची दिखाई है। अमेरिकी रक्षा दिग्गज जीई एयरोस्पेस ने पीएम मोदी की यात्रा के दौरान एमके-2-तेजस के लिए संयुक्त रूप से इंजन उत्पादन करने के लिए एचएएल के साथ एक डील भी किया था।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उड़ान की तस्वीरों को भी साझा किया है। इन तस्वीरों में पीएम मोदी एयरफोर्स पाइलट की वर्दी में दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘मैं आज तेजस में उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी मेहनत और लगन के कारण हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से कम नहीं हैं। भारतीय वायुसेना, DRDO और HAL के साथ ही समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।’ बता दें कि  इस साल अप्रैल महीने में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत का रक्षा निर्यात 15,920 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर तक पहुंच गया है। उन्होंने इसे देश के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि बताई थी।

Also Read:- CG NEWS : दफ्तर में तोड़फोड़ करती महिला अधिकारी का वीडियो वायरल

Also Read:- KORBA : बारातियों से भरी बोलेरो वाहन हुई हादसे का शिकार, 3 की हालत गंभीर, कई लोग घायल

पीएम नरेंद्र मोदी ने लड़ाकू विमान तेजस में भरी उड़ान, तस्वीर शेयर कर कही ये बात

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *