FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

मतदान की समाप्ति समय के 48 घंटे पूर्व से सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा

बिलासपुर विधानसभा छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के आगामी तारीख तक होने के बाद पूर्ण रूप से प्रचार-प्रसार सभी प्रत्याशियों के द्वारा किया जा रहा है
जिले में विधानसभा चुनाव के लिए 15 नवम्बर को थमेगा प्रचार प्रसार,6 विधानसभा सीटों में 10 अभ्यर्थी मैदान में….
बिलासपुर : जिले में 17 नवम्बर 2023 को होने वाले मतदान के लिए बुधवार 15 नवम्बर को शाम पांच बजे तक प्रचार-प्रसार का शोर थम जाएगा। मतदान की समाप्ति समय के 48 घंटे पूर्व से सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा। लेकिन इस दौरान प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे।
जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 108 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से 21, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से 23, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से 22, कोटा विधानसभा क्षेत्र से 15, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से 14 एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से 13 उम्मीदवार शामिल हैं।
17 नवम्बर को होने वाले मतदान के दौरान जिले के 15 लाख 73 हजार 905 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 7 लाख 90 हजार 972 पुरूष मतदाता एवं 7 लाख 82 हजार 842 महिला मतदाता और 91 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
जिले में 60 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए है जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ रहेंगी। मतदान के लिए सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक का समय निर्धारित किया गया है मतदान की समाप्ति समय के 48 घंटे पूर्व से सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *