मतदान को अब कुछ ही दिन बाकी, जोर शोर से प्रचार में जुटे कांग्रेस प्रत्याशी मोहन मरकाम, जनता से मांगा जीत का आशीर्वाद

मिलन राय कोंडागाँव

Inn 24 न्यूज़

*मतदान को अब कुछ ही दिन बाकी, जोर शोर से प्रचार में जुटे कांग्रेस प्रत्याशी मोहन मरकाम, जनता से मांगा जीत का आशीर्वाद*

*कोण्डागांव(02/11/23):–* छत्तीसगढ़ के आदिम जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवम अल्पसंखयक कल्याण मंत्री, कोण्डागांव विधायक एवं क्षेत्र क्रमांक 83, कोंडागांव के कांग्रेस प्रत्याशी मोहन मरकाम कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील लेकर लगातार अपने क्षेत्र की जनता के बीच पहुंच रहे हैं। क्षेत्र की जनता भी खुले दिल से उनका स्वागत कर रही है। गुरुवार को उन्होंने अपने विधानसभा के क्षेत्र के दर्जन भर से ज्यादा ग्राम पंचायतों में जा कर चुनावी चौपाल लगाई और स्थानीय निवासियों से संवाद किया तथा कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा।

गुरुवार की सुबह मंत्री मोहन मरकाम ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत “चिचापोलंग” ग्राम पंचायत से की। चिचापोलंग में उन्होंने चुनावी चौपाल लगाकर स्थानीय लोगो से बातचीत की और उन्हे संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने “संबलपुर, कारसिंग, बम्हनी, धनसुली, इसलमार, एवं चारगांव समेत दर्जन भर ग्राम पंचायतों में चुनावी चौपाल लगाई और आम जनता से संवाद किया तथा कांग्रेस सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लोगो के समक्ष रखा और चुनाव में विजयी बनाने की अपिल की।

ग्राम पंचायत संबलपुर में मोहन मरकाम ने अपने 10 साल के कार्यकाल में विधायक के रूप किए गए कार्यों का वर्णन करते हुआ कहा की हमारी सरकार ने इस गांव के लिए बहुत कुछ किया हैं बहुत से विकास के कार्यों को पूरा किया है जिसे पूर्ववर्ती भाजपा सरकार अपने 15 साल के कार्यकाल में नहीं कर पाई। हमारी सरकार ने गांव में सड़क बनवाया है, सामुदायिक भवन तथा गांव के दंतेश्वरी माता मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण , सांस्कृतिक भवन, स्टेडियम, गांव की गलियों में सीसी रोड, स्कूल की बिल्डिंग बनवाया हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा अपने 5 साल के कार्यकाल में प्रदेश में बहुत से विकास के कार्य किए गए है तथा पुनः हमारी सरकार बनने पर यह विकास कार्य निरंतर इसी प्रकार चलता रहेगा। तथा उन्होंने कहा कि राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने प्रदेश को केवल लूटने का काम किया हैं जबकि मौजूदा भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के लिए काम किया हैं।

ग्राम पंचायत कारसिंग में मोहन मरकाम ने कहा कि पहले हमारे प्रदेश के किसान भाइयों को खेती में बहुत घाटा हुआ करता था। पहले केवल बारह लाख किसान लोग धान बेचा करते थे लेकिन जब से हमारी सरकार आई हैं तब से यह आंकड़ा बढ़कर साढ़े चौबीस लाख किसान भाई धान बेचते है। अब हमारी सरकार में पुनः किसान भाई अपने खेती करके आगे बढ़ सकते हैं। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय में जोंधरा का दाम 800 से 1100रु तक था और वर्तमान समय में हमारी सरकार ने जोंधरा का दाम 1500 से 2000 रु तक कर दिया है। उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार ने 2100रु/क्विंटल धान खरीदी तथा 300रु बोनस देने का वायदा किया था लेकिन उसे आज तक पूरा नहीं किया गया लेकिन जब हमारी कांग्रेस सरकार ने 2500रु/क्विंटल धान को खरीदी का वायदा किया था उसे हमारी सरकार ने पूरा किया जो अब बढ़कर इस साल 2800रु/क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जायेगी।

ग्राम पंचायत बम्हनी में मोहन मरकाम ने कहा की हमारी सरकार बनते ही 19 लाख किसान भाईयों का कर्ज माफ किया गया। उन्होंने कहा कि गांव–गांव में जो महिलाएं समूह संगठन से लोन लेती हैं पुनः हमारी सरकार बनने पर उनका कर्ज भी माफ कर दिया जायेगा।

ग्राम पंचायत दुधगांव में मोहन मरकाम ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि गैस का दाम 200रु देंगे लेकिन आज गैस का दाम 1200रु हो गया है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के द्वारा कहा गया था की “अच्छे दिन आयेंगे , महंगाई कम होगी” ये आज तक पूरा नहीं हुआ है। लेकिन पुनः हमारी सरकार बनने पर गैस सिलेंडर पर 500रु सब्सिडी दी जायेगी यही कांग्रेस सरकार हैं। पूरवर्ती भाजपा सरकार ने कहा था कि हमारी सरकार आदिवासी वर्ग के लोगो को सरकारी नौकरी देगी तथा 500रु रोजगारभत्ता दी जायेगी लेकिन आज तक नही दिया गया। कांग्रेस सरकार ने अपने पर कोंडागांव जिला से 325 लोगो को बस्तर फाइटर तथा अधिक संख्या में शिक्षक के रूप में युवक युवतियों को नौकरी मिली है।

उन्होंने यह भी कहा कि आज कांग्रेस सरकार चिरिया, गुनिया, मुरिया आदि समाज के लोगो को 7000रु सलाना देती है लेकिन पुनः हमारी सरकार बनने पर यह रकम बढ़कर 10,000रु कर दिया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि आगामी 7 नवम्बर को होने वाले में पंजा छाप का बटन दबाकर कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनायें और एक बार फिर सेवा का अवसर दे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *