FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

Aaj Ka Rashifal 07 October 2023: आज इन 3 राशि के जातकों पर रहेगी शनिदेव की कृपा दृष्टि, सफलता की राह में आ रही सभी बाधाएं होंगी दूर

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 9 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 56 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज नवमी तिथि का श्राद्ध कार्य किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 07 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का विचार कर सकते हैं। फ़ोन का इस्तेमाल कम से कम करें। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। अगर आपको कोई समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जाएगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सभी काम बन जाएंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि:

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको अपने जीवनसाथी से.. काम में पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। संतान की ओर से सुख मिल सकता है। कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 3

मिथुन राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान काम को पूरा करने में रहेगा। किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रुपक्ष आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे। इस राशि के जो लोग विदेश में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होगी। इस राशि की जो महिलायें खुद का बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

सिंह राशि:

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा, जिससे आपको ख़ुशी होगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपको जरुरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा, लोग आपकी तारीफ करेंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज माता-पिता के साथ कही घूमने का प्लान बनायेंगे। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा, कार्यों को जल्द पूरा करने से सफलता मिलेगी। बिजनेसमैन आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए ऋण से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन खत्म होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

तुला राशि:

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। बिजनेस में आपको बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। राइटर आज कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा। पारिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे। इस राशि के जो लोग पेंटिंग्स बनाने का काम करते हैं उनकी कोई पेंटिंग बड़े एक्सिबिसन में लगाई जायेगी, जहाँ लोगों द्वारा खूब सराहा जायेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि:

आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिए आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा होगा। मेहनत और लगन देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

धनु राशि:

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार के साथ समय बितायेंगें साथ ही जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। आज किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगा। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। जीवन में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है, किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में लंच के लिए जाएंगे। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आज आपको बचना चाहिए। आक आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वे लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि:

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे । परिवार के साथ बाहर मूवी का प्लान बनाएंगे। दोस्त की बर्थ-डे पार्टी मे जाएंगे, जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। कोई नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। मार्केट में लांच नई कार को आप खरीदने का मन बनायेंगे। आज आप आर्थिक मामलो मे किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 7

मीन राशि:

आज आप का दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपके अच्छे विचार लोगों में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे। घर पर डेकोरेशन का काम भी करवाने का मन बनायेंगे। कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आज अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करेंगे। किसी काम को करने का नया तरीका बिज़नेस मे फायदा करायेगा। जीवनसाथी से उपहार मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। लव मेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- मैहरुन
  • शुभ अंक- 6

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *