FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

Parineeti Chopra को जयमाल के लिए आता देख दिल हार बैठे Raghav Chadha, इशारों में बोले- जल्दी-जल्दी…! क्यूट वीडियो वायरल

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में सात फेरे लिए। कपल ने पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ शादी की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। इस शाही स्टाइल वाली शादी के कई इनसाइड वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक के बाद एक ऐसा वीडियो सामने आ रहा है जो फैंस का दिल जीत ले रहा है। अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें कपल की क्यूटनेस आपको इस न्यूली वेड जोड़े का दीवाना बना देगी।

क्यूट सा वीडियो वायरल

अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें परिणीति जयमाल के लिए स्टेज पर आती नजर आ रही हैं। स्टेज पर राघव चड्ढा पहले से ही खड़े नजर आ रहे हैं। परिणीति को सामने से आता देख वो बड़े प्यार से इशारों-इशारों में जल्दी-जल्दी आओ कहते हैं। वो अपने दोनों हाथों से इशारा करता हैं। परिणीति उनकी ओर अपने भाइयों का हाथ पकड़कर आती हैं। परिणीति के दोनों भाई एक्ट्रेस का हाथ राघव के हाथ में देते हैं। वो परिणीति का दोनों हाथ पकड़कर उन्हें ऊपर ले जाते हैं और प्यर से उनके माथे पर किस करते हैं। राघव परिणीति के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस दोनों की क्यूटनेस पर फिदा हो रहे हैं। इस वीडियो में परिणीति के पापा और राघव की मम्मी खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं भगवंत मान भी कुर्सी पर बैठे तालियां बजाते दिख रहे हैं।

पहले भी वायरल हुए कई वीडियो 
इससे पहले भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के मेन्यू से लकर कई डांस और मस्ती के कई वीडियो सामने आए। कुछ वीडियो में राघव-परिणीति की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली तो वहीं कुछ में दोनों मस्ती करते भी नजर आए हैं। दोनों की जोड़ी लोगों को भा गई है। दोनों का प्यार उनके वीडियो और तस्वीरों में देखने को मिल रहा है, लेकिन क्या आप जानते  हैं कि दोनों की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुआ या दोनों की पहली मुलाकात कहां और कब हुई? अगर आप इस बारे में नहीं जानते तो हम आपको इसके बारे में बता देते हैं।

यहां हुई थी पहली मुलाकात
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों की मुलाकात लंदन में हुई। लवबर्ड्स परिणीति और राघव चड्ढा पहली बार लंदन में प्रतिष्ठित इंडिया यूके अचीवर्स ऑनर्स में मिले थे। जहां उन दोनों को अपने-अपने क्षेत्र में ‘आउट-स्टैंडिंग’ अचीवर्स से सम्मानित किया गया। इस इवेंट से दोनों की तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिन्होंने लोगों का ध्यान खींचा। दोनों ही एक जैसे कपड़ों में नजर आए थे। जहां राघव ने ब्लैक कोट-पैंट पहना था, वहीं परिणीति ने भी ब्लैक सूट कैरी किया था। दोनों शानदार दिख रहे थे। कहा जा रहा है कि ये दोनों की पहली मुलाकात थी। यहीं से प्यार का सिलसिला शुरू हुआ जो आगे शादी तक पहुंचा।

 

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *