नहीं चाहते हैं घर में तबाही तो भूल से भी ना लगाएं घर में ये अशुभ पौधे

पेड़-पौधे पर्यावरण को भी शुद्ध करते हैं। जिस कारण हम खुलकर सांस ले पाते हैं। इतना ही नहीं पेड़ – पौधे कई बीमारियों को भी ठीक करने में मददगार साबित होते हैं। वास्तु शास्त्र में बहुत से पौधों के बारे में बताया गया है।

कहते हैं कुछ पौधों को लगाने से आपकी किस्मत रातोंरात चमक सकती है। वास्तु की मानें तो कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें घर या फिर गार्डन में लगाने से तरक्की रुकने के साथ ही ये आपको कंगाल भी बना देते हैं।

इसलिए ऐसे पौधों को हमें घर में लगाने से बचाना चाहिए। आज हम यहां आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं।

तो आईये डालते हैं एक नजर :

पीपल का पेड़

पीपल के पेड़ को बहुत पवित्र माना गया है। पीपल के पेड़ में लक्ष्मी नारायण का वास होता है। लेकिन इसे आपको अपने घर में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए।

पीपल अगर आपके घर में खुद-ब-खुद रुक जाए तो इसे कटवा कर हटा देना चाहिए। पीपल का पेड़ घर से दूर लगाकर ही रखें।

मेहंदी का पौधा

वास्तु की मानें तो मेहंदी के पौधे को भूल से भी घर में नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है। इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इस पौधों को घर में लगाने से हमेशा तनाव का माहौल बना रहता है। इसलिए इस पौधे को घर में लगाने से वर्जित माना गया है।

कांटेदार पौधे

घर में गलती से भी कभी भी कांटेदार पौधों को नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को वास्तु में बेहद ही अशुभ माना गया है।

इन पौधों को घर में रखने से आपसी रिश्तों में कड़वाहट आने लगती है। इसलिए गुलाब को छोड़कर ऐसे पौधों को कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *