FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

Google Play Store की इस सेटिंग की वजह से उड़ रहा है फोन का सारा डेटा, ऐसे करें तुरंत डिसेबल

कई बार स्मार्टफोन यूजर के फोन में ऐसी सेटिंग इनेबल रह जाती हैं, जिनकी वजह से फोन का डेटा पूरे दिन भर नहीं चल पाता है। अचानक से फोन पर डेटा लिमिट खत्म होने का मैसेज आते ही यूजर समझ नहीं पाता कि आखिर डेटा जल्दी कैसे खत्म हुआ।

अगर आपके फोन का डेटा भी बिना ज्यादा इस्तेमाल किए समय से पहले ही खत्म हो रहा है तो इसके लिए प्ले स्टोर की एक सेटिंग जिम्मेदार हो सकती है।

गूगल प्ले स्टोर की कौन सी सेटिंग करती है डेटा खत्म

दरअसल, एंड्रॉइड फोनमें यूजर को ऐप्स डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर की सुविधा मिलती है। बहुत कम यूजर को इस बात की जानकारी होती है कि फोन में इन्स्टॉल ऐप्स समय-समय पर अपडेट होते हैं।

ऐप को अपडेट करने के लिए डेटा की जरूरत होती है। ऐसे में अगर फोन के सारे ऐप्स ऑटो अपडेट हो रहे हैं तो इसके लिए फोन का डेटा का इस्तेमाल हो सकता है।

प्ले स्टोर पर ऑटो ऐप अपडेट सेटिंग को ऐसे करें डिसेबल

  • सबसे पहले प्ले स्टोर को ओपन करना होगा।
  • अब टॉप राइट कॉर्नर पर नजर आ रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करना होगा।
  • अब Settings पर क्लिक करना होगा।
  • अब Network Preferences पर टैप करना होगा।
  • अब Auto-update Apps पर क्लिक करना होगा।
  • यहां से Over WiFi Only या Don’t auto-update apps को सेलेक्ट कर सकते हैं।

किसी एक ऐप के लिए ऑटो अपडेट सेटिंग को ऐसे करें डिसेबल

  • सबसे पहले प्ले स्टोर को ओपन करना होगा।
  • अब टॉप राइट कॉर्नर पर नजर आ रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करना होगा।
  • अब Manage apps and device पर क्लिक करना होगा।
  • अब Updates Available पर see details टैप करना होगा।
  • जिस ऐप के लिए सेटिंग कर रहे हैं उस पर टैप करना होगा।
  • अब ऐप के टॉप राइट कॉर्नर पर नजर आ रहे तीन डॉट पर क्लिक करना होगा।
  • यहां से Enable auto update को अनटिक करना होगा।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *