FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में/कोरबा/रास्ता रोककर व्यवसायी से लाखो रुपए के लूट के मामले में दीपका पुलिस ने चार लुटेरों को किया गिरफ्तार….

कोरबाजिले के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरकी मोड में बीते २४ जुलाई की शाम व्यवसायी से लाखों रुपए लूट के मामले में दीपका पुलिस को सफलता मिली है,पुलिस ने लूट के मामले में ४ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले देंखे वीडियो पूरे मामले को लेकर क्या कहा दर्री नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) ने….

पूरे मामले पर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि थाना दीपका के अप० क्रमांक 250 / 23 धारा 392,34 भादवि0 के प्रार्थी धीरज कुमार अग्रवाल द्वारा प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया कि दिनांक 24.07.2023 को मै रंजना, सिरकी, तिवरता आदि जगहों से समान के पैस कलेक्शन कर 147000 रूपये को अपने काले रंग के बैग में रख कर शाम 05/20 बजे लगभग तिवरता से दीपका अपनी एक्टीवा क्रमांक सीजी 12 एपी-5890 से जा रहा था कि रास्ते में तिवरता रोड कोसाबाडी के पास एक सफेद नीले रंग की स्कुटी में सवार तीन लड़के जबरन चाकु दिखा कर रोकवाये उसमें से दो लड़के दो हाथ में चाकू रखे थे मुझे डराते हुये स्कुटी के सामने रखे वसुली की रकम 147000 हजार रूपये, हिसाब पर्ची, सैमसंग कंपनी का ए-50 मोबाईल फोन जिसमें जीओ कंपनी का सिम क्रमांक 982652646 एवं बीएसएनएल कंपनी का सिम क्रमांक 7587844808 को लुट कर भाग गये। लिखाया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री उदय किरण के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिन्सन गुडिया के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपीगणों की पता साजी हेतु लगाया गया कि दौरान पता साजी मुखबीर की सूचना पर थाना प्रभारी दीपका एवं टीम के द्वारा प्रकरण के आरोपी 1. राजपाल चौहान पिता पिताम्बर चौहान उम्र 20 सा0 जमनीमुडा 2. लोकेश उर्फ सोनु दास पिता डुमरदास उम्र 31 वर्ष सा1० टुटेलामुडा 3. अनिल कुमार जागडे पिता शिवचरण जागडे उम्र 24 साल सा० तिवरता 4. मनसुखा देवार पिता पी सी लाल देवार उम्र 20 वर्ष सा० थानखम्हरीया हामु० बैरियर के पास पाली को दबिस देकर पकड़ कर पुछताछ किया गया जो अपने एक नाबालिग साथी के साथ उक्त घटना को घटित करना कबुल किये आरोपीगणों से लुटे गये बैग एवं लुट की रकम शत प्रतिशत बरामद किया गया हैं तथा लुट में प्रयुक्त चाकु, ब्लेड एवं एक एक्टीवा तथा एक स्पेलेण्डर मोटर सायकल जप्त किया गया। 04 अरोपीगणों को गिर0 किया गया तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया।आरोपीगणों के धड़पकड़ में थाना प्रभारी दीपका श्री तेज कुमार यादव, सउनि जितेश चन्द्र सिंह, परमेश्वर सिंह राठौर, धनजय सिंह नेटी, आर० रवि मानिकपुरी 1, जगजीवन कंवर, अभिजीत पाण्डेय, शेख शहबान की भूमिका रही।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *