1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

JIO के पास है 209 रुपये में लंबी वैलिडिटी वाला प्लान, जानिए क्या हैं फायदें

टेलीकॉम सेक्टर की जब भी बात होती है तो जियो का ही सबसे पहले ख्याल आता है। जियो की पहचान देश की सबसे किफायती और सस्ते रिचार्ज प्लान्स उपलब्ध कराने वाली कंपनी के तौर पर है। जियो ने जब से भारत में कदम रखा ही कंपनी की यही कोशिश रही है कि वह ग्राहकों को कम से कम दाम में ज्यादा से ज्यादा ऑफर दे। यूजर्स को बेहतर बेनेफिट्स देने के लिए कंपनी अपने प्लान्स को भी अपडेट करती रहती है। जियो के रिचार्ज लिस्ट में एक ऐसा प्लान भी है जिसमें आप पूरे महीना जमकर बातें कर सकते हैं।

जियो के जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं वह सिर्फ और सिर्फ 209 रुपये का आता है। इस प्लान में आपको वैलिडिटी 28 दिनों की मिलती है। अगर आप जियो के एक ऐसे यूजर हैं जिन्हें लंबी कॉलिंग वाला प्लान चाहिए तो आप इसे रिचार्ज करा सकते हैं। हालांकि आपको इसमें डेटा की मात्रा कम मिलती है। पूरी वैलिडिटी के लिए आपको सिर्फ 28 GB डाटा मिलता है। यानी आप सिर्फ एक दिन में 1GB डेटा का इस्तेमाल कर पाएंगे।

जियो के इस प्लान में मिलने वाला डाटा 4G डाटा होगा। इसमें आप 28 दिन तक भारत के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं। यूजर्स को 100 SMS डेली की भी सुविधा दी जाती है। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो आपको इसमें जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसके साथ ही आपको जियो क्लाउड और जियो टीवी का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है।

जियो के 199 रुपये वाले प्लान के फायदे

अगर आपको अधिक डेटा की जरूरत है तो आप जियो का 199 रुपये का प्लान से भी रिचार्ज करा सकते हैं। इस प्लान में कंपनी आपको हर दिन 1.5 GB डेटा देती है। हालांकि इस प्लान की वैलिडिटी आपको कम मिलती है। इसमें सिर्फ 23 दिन की वैधता दी जाती है। इसमें भी आपको 23 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिल जाता है। पूरी वैलिडिटी में आप 34.5 डेटा मिलता है। इसमें आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड का भी ऑफर दिया जाता है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *