FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

Raipur : अपहरण के बाद भाजयुमो नेता से की मारपीट, पूछताछ के बाद आरोपित को छोड़ा तो थाने में पीड़ित ने की खुदकुशी की कोशिश

रायपुर: भाजपा युवा मोर्चा सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष मनीष साहू के अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में नया मोड़ आ गया है। टिकरापारा थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर अपहरण के आरोप में हर्षवर्धन शर्मा को थाने में बैठाया था। पूछताछ और जांच के बाद उसे छोड़ दिया गया। हालांकि हर्षवर्धन पर गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था। मामला संदिग्ध होने से उसे छोड़ दिया गया है।

इधर, देर रात भाजयुमो के अध्‍यक्ष मनीष अपने अन्‍य साथियों के साथ थाने पहुंचकर न्‍याय की मांग की। इसके बाद मनीष ने थाने के सामने ही अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्‍महत्‍या का प्रयास किया। हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया।

दरअसल, मनीष के दर्ज रिपोर्ट के अनुसार घटना 13 जुलाई की रात की है। मनीष द्वारा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार उसका अपहरण कर फार्म हाउस ले जाकर मारपीट की गई और पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। मनीष ने पैसे देने के बहाने फार्म हाउस से बाहर ले जाने को कहा और कार से कूदकर अपनी जान बचाई।

धरम नगर रायपुर निवासी मनीष साहू ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसके अनुसार आरोपित हर्षवर्धन शर्मा उसका पूर्व परिचित है। 13 जुलाई की रात को लगभग 12.30 बजे हर्षवर्धन ने मनीष को कहा कि चलो चाय पीने के लिए जाएंगे। वह कार से धरम नगर चौक आया। उसे देखकर मनीष उसकी कार के पास गया और उससे बात करने लगा।

बात-बात में ही हर्षवर्धन ने मनीष का हाथ खींचकर कार में जबरदस्ती बैठा लिया और अनुपम नगर स्थित अपने फार्म हाउस में ले गया। वहां हर्षवर्धन के अन्य साथी पहले से मौजूद थे। उन युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। सुबह छह बजे तक फार्म हाउस में बंधक बनाकर रखा।

उन्होंने पांच लाख रुपये मांगेए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। मनीष ने अपनी जान बचाने के लिए बोला कि पैसे लेने के लिए पचपेड़ी नाका चलना होगा। हर्षवर्धन उसकी बात मान गया और कार में बैठाकर पचपेड़ी नाका से भाठागांव तक तीन राउंड आना.जाना किया।

इस बीच धमकी देता रहा कि पैसे नहीं देने पर जान से मार दूंगा। सुबह सात बजे पचपेड़ी नाका ओवरब्रिज के नीचे मनीष कार का गेट खोलकर कूद गया। इसके बाद घटना की जानकारी स्वजन और पुलिस को दी।

जांच में यह आया सामने

पुरानी बस्ती सीएसपी सुरेश ध्रुव ने बताया कि मनीष की रिपोर्ट के बाद मामले की जांच शुरू की गई। जहां-जहां उसने घटना स्थल के बारे में बताया वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। सीसीटीवी में मनीष साहू, हर्ष के साथ बैठ उठ रहा है। मामला संदिग्ध होने की वजह से जांच में लिया गया है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *