Chhattisgarh

जुआरियों से मिलीभगत पड़ी भारी: एसपी की बड़ी कार्रवाई, टीआई समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

जुआरियों से मिलीभगत पड़ी भारी: एसपी की बड़ी कार्रवाई, टीआई समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित..

Jas

छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर (सूरजपुर) क्षेत्र में संचालित अवैध जुआ फड़ को संरक्षण देने और जुआरियों के साथ कथित साठगांठ के मामले में सूरजपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) योगेश कुमार पटेल ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और संदिग्ध भूमिका पाए जाने पर एसपी ने प्रतापपुर थाना प्रभारी (टीआई) समेत पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस महकमे में हुई इस बड़ी कार्रवाई से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

जिला स्तरीय टीम की दबिश में खुला था राज

जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर को जिला स्तरीय विशेष पुलिस टीम ने प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास लंबे समय से चल रहे एक बड़े जुआ फड़ पर औचक दबिश दी थी। इस छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मौके से जुआ खेल रहे आरोपियों के पास से 99,600 रुपये नकद, ताश की 52 पत्तियां, 7 मोबाइल फोन और कई दोपहिया व चारपहिया वाहन जब्त किए थे।

जांच में सामने आई स्थानीय पुलिस की संलिप्तता

थाना क्षेत्र के इतने करीब और मुख्य बस स्टैंड के पास बेखौफ चल रहे इस जुआ फड़ को लेकर स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे थे। मामले की प्रारंभिक जांच में स्थानीय पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई और जुआरियों से उनकी मिलीभगत उजागर हुई। इसे अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही मानते हुए एसपी योगेश कुमार पटेल ने कड़ा एक्शन लिया।

इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

एसपी द्वारा जारी निलंबन आदेश के तहत निम्नलिखित पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है:

1. दिनेश पुरेना (निरीक्षक एवं थाना प्रभारी, प्रतापपुर)

2. विवेक खलखो (उपनिरीक्षक)

3. राजेश तिवारी (आरक्षक क्रमांक- 618)

4. भीमेश आरमो (आरक्षक क्रमांक- 847)

5. राजकुमार पासवान (आरक्षक क्रमांक- 698)

इस कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बढ़ावा देने या उसमें संलिप्त पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026