Chhattisgarhछत्तीसगढ

परिसीमन पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले- छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 45 नए विधायक और 6 सांसद

रायपुर। परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावों को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि परिसीमन से छत्तीसगढ़ का क्षेत्र और प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। इससे प्रदेश के विकास को गति मिलेगी और अधिक लोगों को जनप्रतिनिधि बनने का अवसर मिलेगा।

WTC में ऋषभ पंत का छक्कों का धमाका, बेन स्टोक्स को पछाड़कर बने नंबर-1 बल्लेबाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण के प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दी गई। प्रस्ताव के अनुसार, लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रावधान है। साथ ही 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में पहल की गई है।

प्रस्ताव लागू होने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा की मौजूदा 90 सीटें बढ़कर 135 हो सकती हैं। वहीं, लोकसभा की सीटें 11 से बढ़कर 17 होने की संभावना है। इस तरह प्रदेश को 45 अतिरिक्त विधायक और 6 नए सांसद मिल सकते हैं।

धान खरीदी को लेकर CM ने क्या कहा?

धान खरीदी की स्थिति पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर खरीदी सुचारू रूप से जारी है। सरकार इसकी लगातार समीक्षा कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान खरीदी को लेकर किसी तरह का संशय नहीं है और पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है।

लक्ष्मी वर्मा के स्वास्थ्य की दी जानकारी

लक्ष्मी वर्मा के सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी स्थिति ठीक है। दुर्घटना में उन्हें मामूली चोटें आई हैं और फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है।

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर CM विष्णुदेव साय की अपील, बोले- मातृभाषा के संरक्षण और संवर्धन का लें संकल्प

दो दिवसीय जशपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से दो दिवसीय जशपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पंचायत से जुड़े सोलर प्लांट का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्लांट से पंचायत को आमदनी होगी। मुख्यमंत्री के अनुसार, छत्तीसगढ़ का यह पहला गांव है, जहां इस तरह की पहल की गई है। दौरे के दौरान वे कर्मा महोत्सव और एक सामाजिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026