Chhattisgarhछत्तीसगढ

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने पूजा-अर्चना कर मसनियाखुर्द धान खरीदी केंद्र में किया खरीदी कार्य का शुभारंभ

किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी

सक्ती किसानों की मेहनत को उचित मूल्य दिलाने एवं सुचारू धान उपार्जन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड सक्ती अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मसनियाखुर्द में विगत दिवस धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य की शुरुआत की। खरीदी प्रारंभ होने पर उपस्थित किसानों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के सहायक नोडल अधिकारी विनोद साहू, समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष रमेश कुमार गबेल, अमर सिंह जांगड़े, ईश्वरी भास्कर , पूरन जायसवाल, संस्था प्रबंधक कान्हाकिंकर शुक्ला, खरीदी प्रभारी आशुतोष जायसवाल तथा समिति कर्मचारी खगेश्वर पटेल एवं कुलदीप जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, आसपास के ग्रामों के सरपंच एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में धान खरीदी कार्य के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। किसानों की सुविधा, पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित उपार्जन प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए सभी धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026