Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ी राजभाषा सप्ताह मनाने सभी कलेक्टरों को निर्देश, स्कूल-कॉलेजों में होंगे विशेष आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर प्रदेश में छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विशेष आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की ओर से 27 नवंबर से 5 दिसंबर 2026 तक ‘छत्तीसगढ़ी महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के स्कूलों और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

हर साल 28 नवंबर को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस मनाया जाता है। इसी अवसर पर संस्कृति विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग ने इस वर्ष भी विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में छत्तीसगढ़ी भाषा के साथ स्थानीय बोलियों और संस्कृति के प्रति जागरूकता, सम्मान और स्वीकार्यता बढ़ाना है।

निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य का जायजा लेने सक्ती पहुंचीं जिले की प्रभारी सचिव एवं इलेक्शन रोल ऑब्जर्वर सुश्री किरण कौशल

स्कूलों में होंगी निबंध, भाषण और लोकगीत प्रतियोगिताएं

महतारी भाखा सम्मान सप्ताह के दौरान अलग-अलग कक्षाओं और शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें छत्तीसगढ़ी और स्थानीय महतारी भाषा में निबंध लेखन, वाद-विवाद, भाषण और लोकगीत प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसके अलावा पारंपरिक वेशभूषा और छत्तीसगढ़ी मुहावरों एवं लोकोक्तियों से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से भी स्थानीय संस्कृति को प्रोत्साहित किया जाएगा।

27 नवंबर से 5 दिसंबर तक का पूरा कार्यक्रम

आयोजन के लिए तारीखवार कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके तहत:

  • 27 नवंबर: मिडिल स्कूलों में छत्तीसगढ़ी एवं स्थानीय महतारी भाषा में निबंध प्रतियोगिता।
  • 28 नवंबर: रायपुर में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की ओर से राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी दिवस कार्यक्रम।
  • 30 नवंबर: मिडिल स्कूलों में महतारी भाषा से जुड़ी निबंध प्रतियोगिता।
  • 1 दिसंबर: हाई स्कूलों में छत्तीसगढ़ी एवं स्थानीय भाषा में वाद-विवाद प्रतियोगिता।
  • 2 दिसंबर: हाई स्कूलों में लोकगीत प्रतियोगिता।
  • 3 दिसंबर: हायर सेकेंडरी स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता।
  • 4 दिसंबर: हायर सेकेंडरी स्कूलों में भाषण प्रतियोगिता।
  • 5 दिसंबर: महाविद्यालयों में महतारी भाषा से जुड़ी वाद-विवाद प्रतियोगिता।

स्थानीय भाषा और संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

आयोग की इस पहल के जरिए नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ी भाषा, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा और स्थानीय बोलियों में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

कार्तिक पूर्णिमा पर शासकीय प्राथमिक शाला खैरा में आंशिक न्योता भोज का आयोजन

इस आयोजन से स्कूलों और महाविद्यालयों में छत्तीसगढ़ी भाषा के उपयोग को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही स्थानीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026