Chhattisgarhछत्तीसगढ

रायपुर की श्रेष्ठा तिवारी को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर अवॉर्ड, हेल्थ एंड वेलनेस कैटेगरी में मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से आयोजित ‘छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026’ में प्रदेश के डिजिटल क्रिएटर्स को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस समारोह में रायपुर की कंटेंट क्रिएटर और पेशेंट एडवोकेट श्रेष्ठा तिवारी को ‘हेल्थ एंड वेलनेस क्रिएटर अवॉर्ड’ से नवाजा गया। उन्हें सम्मान स्वरूप ट्रॉफी, उत्कृष्टता प्रमाणपत्र और 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

छत्तीसगढ़ सरकार और CG MyGov की इस पहल का उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करना है। श्रेष्ठा को यह सम्मान पिछले छह वर्षों से स्वास्थ्य जागरूकता और मरीजों के अधिकारों के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों के लिए मिला है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव को सामाजिक पहल में बदलकर सोरायसिस से प्रभावित लोगों की आवाज बनने का काम किया है।

तेल टैंकर में भीषण आग से मची तबाही, हादसे में 31 लोगों की मौत और 21 से अधिक घायल

आठ साल की उम्र में हुई बीमारी की पहचान, फिर शुरू किया जागरूकता अभियान

श्रेष्ठा तिवारी को महज आठ वर्ष की उम्र में सोरायसिस होने का पता चला था। यह त्वचा से जुड़ी एक पुरानी बीमारी है, जिसका असर शारीरिक स्वास्थ्य के साथ व्यक्ति के आत्मविश्वास, मानसिक स्थिति और सामाजिक जीवन पर भी पड़ सकता है।

खुद इस बीमारी से जूझने के दौरान उन्होंने महसूस किया कि सोरायसिस से प्रभावित लोगों को इलाज और चिकित्सकीय जानकारी के अलावा भावनात्मक सहयोग की भी जरूरत होती है। कई बार सामाजिक भेदभाव और लोगों की गलत धारणाएं मरीजों की परेशानियां बढ़ा देती हैं।

इसी अनुभव से प्रेरित होकर उन्होंने वर्ष 2020 के आसपास सोशल मीडिया के जरिए अपनी कहानी और अनुभव साझा करना शुरू किया। धीरे-धीरे उनके कंटेंट में सोरायसिस, त्वचा संबंधी समस्याएं, आत्मस्वीकृति, सामाजिक भेदभाव, जीवनशैली और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे विषय शामिल होने लगे।

2022 में शुरू किया Psafe Space, मरीजों को मिला साझा मंच

वर्ष 2022 में श्रेष्ठा ने Psafe Space नाम से एक ऑनलाइन समुदाय की शुरुआत की। इसका उद्देश्य सोरायसिस से प्रभावित लोगों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने अनुभव साझा कर सकें और एक-दूसरे को भावनात्मक सहयोग दे सकें।

इस पहल के जरिए मरीजों को अपनी परेशानियों पर खुलकर बातचीत करने और बीमारी से जुड़े सामाजिक पूर्वाग्रहों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का अवसर मिल रहा है। उनके काम को प्रतिष्ठित मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी जगह मिली है। इसके अलावा वे Josh Talks के मंच पर भी अपनी कहानी साझा कर चुकी हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मरीजों की आवाज उठा रहीं श्रेष्ठा

श्रेष्ठा का काम अब सोशल मीडिया और स्थानीय समुदाय तक सीमित नहीं है। वे सोरायसिस और सोरियाटिक डिजीज के क्षेत्र में काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठन International Federation of Psoriasis Associations (IFPA) से भी जुड़ी हैं।

IFPA के Psoriatic Disease Ambassador के रूप में वे मरीजों के अनुभवों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सामने रखने और बीमारी को लेकर फैली गलत धारणाओं को दूर करने की दिशा में काम कर रही हैं। वर्ष 2026 में World Psoriasis Day अभियान के तहत युवाओं की कहानियों और अनुभवों को सामने लाने वाली पहल में भी उनकी भागीदारी रही।

भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल आज, टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव मुकाबला; नोट कर लें मैच की टाइमिंग

Psafe Space को मरीजों के लिए व्यापक सहायता केंद्र बनाने की तैयारी

श्रेष्ठा अब अपनी इस पहल को और बड़े स्तर पर ले जाने की योजना बना रही हैं। उनका मानना है कि किसी पुरानी बीमारी से प्रभावित व्यक्ति की चुनौतियां केवल इलाज तक सीमित नहीं होतीं। मरीजों को मानसिक तनाव, सामाजिक अलगाव, आर्थिक परेशानियों और लंबे समय तक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए उनका लक्ष्य Psafe Space को एक व्यवस्थित पेशेंट सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन के रूप में विकसित करना है। इसके तहत मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, मरीजों के लिए आपसी सहयोग का नेटवर्क, स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी, इलाज से जुड़ी मार्गदर्शिका और जरूरतमंद मरीजों के लिए आर्थिक सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

श्रेष्ठा की कोशिश है कि उनके व्यक्तिगत अनुभव से शुरू हुई यह पहल भविष्य में उन लोगों के लिए मजबूत सहारा बने, जो किसी पुरानी बीमारी के साथ शारीरिक, मानसिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026