Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News: सातवीं के छात्र का कमाल! ड्राइविंग के दौरान नींद आते ही बजेगा अलार्म, बनाया स्मार्ट चश्मा

खैरागढ़। सड़क दुर्घटनाओं की कई वजहों में वाहन चलाते समय चालक को नींद आना भी शामिल है। कई बार कुछ सेकंड की झपकी भी गंभीर हादसे का कारण बन जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ के एक स्कूली छात्र ने अनोखा स्मार्ट चश्मा तैयार किया है। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दबका में कक्षा सातवीं के छात्र डीगेन्द्र सिन्हा ने ऐसा मॉडल बनाया है, जो चालक को नींद की झपकी आते ही अलर्ट कर सकता है।

CG में चोरों का अनोखा कारनामा, लग्जरी कार में आए और 5 बकरे-बकरियां लेकर हुए फरार

डीगेन्द्र के इस नवाचार को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहला और संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला है। अब उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां वे अपने मॉडल का प्रदर्शन करेंगे।

नींद आते ही बजने लगेगा अलार्म

दरअसल, दुर्ग स्थित सेजेस जेवराड़ी बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जोन स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेले का आयोजन किया गया था। इसमें डीगेन्द्र सिन्हा ने अपना स्मार्ट चश्मा प्रस्तुत किया।

इस चश्मे में सेंसर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जैसे ही वाहन चालक को नींद की झपकी आती है, सेंसर उसे पहचानकर अलर्ट सिस्टम सक्रिय कर देता है। इसके बाद चश्मे में लगा बजर बजने लगता है, जिससे चालक को सतर्क करने का प्रयास किया जाता है।

अलर्ट के बाद भी नहीं जागे तो छूटेगा पानी का फव्वारा

इस स्मार्ट चश्मे की एक और खासियत इसमें दी गई पानी के फव्वारे की व्यवस्था है। यदि अलार्म बजने के बाद भी चालक सतर्क नहीं होता है, तो चश्मे में लगे सिस्टम के जरिए पानी का फव्वारा छोड़ा जा सकता है। इसका उद्देश्य चालक को जगाना और नींद के कारण होने वाली संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करना है।

जिला और संभाग स्तर पर हासिल किया स्थान

डीगेन्द्र ने अपने इस मॉडल के जरिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। इस मॉडल को तैयार करने में शिक्षक अजय सिंह राजपूत ने मार्गदर्शन दिया।

शिक्षक के मुताबिक, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में कौशल आधारित शिक्षा और व्यावहारिक ज्ञान पर जोर दिया गया है। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को किताबी पढ़ाई के साथ प्रयोग करने और रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

हेलमेट नहीं पहनने पर भी बजर बजाने वाला मॉडल तैयार

स्कूल के विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक अन्य मॉडल भी तैयार किया है। इसमें बाइक चालक के हेलमेट नहीं पहनने पर बजर बजने की व्यवस्था की गई है। इन प्रयोगों के माध्यम से विद्यार्थी विज्ञान और तकनीक को वास्तविक जीवन की जरूरतों से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

CG Dhan procurement re-token: बारिश में धान नहीं बेच पाए किसानों को बड़ी राहत, दोबारा मिलेगा टोकन; साय सरकार का बड़ा फैसला

कम उम्र में डीगेन्द्र की यह पहल दिखाती है कि वैज्ञानिक सोच और नए प्रयोग करने के लिए उम्र मायने नहीं रखती। यदि ऐसे विद्यार्थियों को उचित संसाधन, तकनीकी मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले तो उनके छोटे-छोटे प्रयोग भविष्य में बड़ी समस्याओं के समाधान का माध्यम बन सकते हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026