Chhattisgarhछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पूर्णतः किसान हितैषी सरकार है-इंजी रवि पांडे =प्रति एकड़ 13,839 रु. अंतर राशि देगी साय सरकार, भाजपा किसान मोर्चा ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी           

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर 

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सक्ती में भाजपा जिला किसान मोर्चा द्वारा किसान हितों एवं प्रदेश सरकार की कृषि नीतियों को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।

 

*प्रदेश प्रवक्ता भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ इंजी. रवि पाण्डेय*, भाजपा प्रदेश मंत्री विद्या सिदार, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री संपूर्णानंद मिश्रा,पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू,किसान मोर्चा सरगुजा संभाग सहप्रभारी प्रवीण यादव,भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र शंकर पटेल, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक अनेक मायने में ऐतिहासिक रही है। इसमें एक साथ 19 बड़े फैसले किए गए हैं, जिनमें किसानों के कल्याण से संबंधित निर्णय, शासकीय कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा, बिजली बिल में राहत समेत अनेक निर्णय ऐतिहासिक हैं।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पूर्णतः किसान हितैषी सरकार है। प्रदेश भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने खुशहाली का एक नया अध्याय रचा है।

 

*कृषक उन्नति योजना में बड़ा बदलाव*

 

उन्होंने बताया कि मंत्रिपरिषद ने खरीफ-2026 में “कृषक उन्नति योजना” के संशोधन संबंधी प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। अब धान फसल पर आदान सहायता राशि प्रति क्विंटल के स्थान पर *प्रति एकड़ के मान से* प्रदान की जाएगी।

 

यदि कोई किसान अपने पंजीकृत रकबे से प्रति एकड़ निर्धारित अधिकतम सीमा (21 क्विंटल) से कम धान भी बेचता है, तब भी उसे पूरे बोए गए रकबे के हिसाब से *₹13,839 प्रति एकड़ की पूरी आदान सहायता राशि* मिलेगी। इससे किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा, फसल विविधीकरण होगा और किसानों की आय तथा सामाजिक-आर्थिक स्तर में सुधार होगा।

 

*15 नवंबर से धान खरीदी शुरू*

 

मंत्रिपरिषद ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में प्रदेश के किसानों से *दिनांक 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी* करने का निर्णय लिया है। इस अवधि में *27.50 लाख से अधिक किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़* के मान से धान की खरीदी की जाएगी।

 

राज्य सरकार का लक्ष्य इस वर्ष *160 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान* खरीदने का है। प्रदेश में 27 लाख से अधिक किसानों ने अपना पंजीयन करवाया है। धान बेचने के *72 घंटे के अंदर किसानों का पैसा उनके बैंक खाते में* ट्रांसफर किया जाएगा।

 

*पंजीयन हुआ आसान*

 

किसान हित में बड़ा फैसला लेते हुए एग्रीस्टैक आईडी युक्त विगत वर्ष के पंजीकृत सभी कृषकों को धान विक्रय हेतु मान्य किया है, इन किसानों को पृथक से पंजीयन की कोई आवश्यकता नहीं होगी।

 

एग्रीस्टैक में पंजीयन होने के कारण किसानों को धान विक्रय हेतु पृथक से ऋण पुस्तिका समिति में लाने की आवश्यकता नहीं होगी। डिजिटल क्राप सर्वे के माध्यम से धान के रकबे का ऑनलाइन निर्धारण डिजिटल रूप से सुनिश्चित हुआ है। वास्तविक किसानों से धान खरीदी सुनिश्चित करने हेतु बायोमेट्रिक आधारित धान की खरीदी की जाएगी।

 

किसानों को बेहतर एवं सुगम व्यवस्था प्रदान किए जाने हेतु *360 नये उपार्जन केन्द्र* प्रारंभ किए जा रहे हैं, फलस्वरूप इस वर्ष *3100 उपार्जन केन्द्रों* के माध्यम से धान खरीदी सुनिश्चित की जाएगी।

 

*पिछले 3 वर्ष में 35,904 करोड़ की अंतर राशि*

 

कृषक उन्नति योजना के तहत पिछले 3 वर्षों में किसानों को कुल *35,904.90 करोड़ रुपये की अंतर राशि* दी गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 13,289 करोड़ रुपये, 2024-25 में 11,976 करोड़ रुपये और 2025-26 में 10,639 करोड़ रुपये की अंतर राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई।

 

रवि पाण्डेय ने कहा कि यह राशि इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरी ईमानदारी से निभाया है। कांग्रेस के समय किसानों को केवल आश्वासन मिलता था, वहीं भाजपा सरकार किसानों को सीधे उनके खाते में सम्मान और सहायता पहुंचा रही है।

 

प्रेसवार्ता के दौरान चक्रवात एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित फसलों को लेकर भी सवाल उठे। इस पर रवि पाण्डेय ने कहा कि प्रभावित फसलों का उचित सर्वे कराया जाएगा तथा पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की पहल की जाएगी। वहीं गिरदावरी और बाढ़ से प्रभावित किसानों के मुद्दे पर उन्होंने समस्याओं के उचित निराकरण का भरोसा दिलाया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026