Chhattisgarhछत्तीसगढ

Coaching Fees in CG: पुलिस और जेलकर्मियों के बच्चों को बड़ी राहत, कोचिंग फीस में मिलेगी 50% तक की छूट

Coaching Fees in CG: छत्तीसगढ़ में पुलिस और जेल विभाग के कर्मचारियों के बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें आईआईटी-जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निजी कोचिंग संस्थानों में 30 से 50 प्रतिशत तक फीस में छूट मिलेगी। इस पहल से कर्मचारियों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान आर्थिक राहत मिलेगी।

राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद विद्यालय के आलोक पासवान ने किया शानदार प्रदर्शन विद्यालय की टीम ने हासिल किया चतुर्थ स्थान, आलोक को मिला राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर

इस संबंध में प्रभारी डीजीपी एवं जेल डीजी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में निजी कोचिंग संस्थानों के संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोचिंग संचालकों ने पुलिस और जेल विभाग के कर्मचारियों के बच्चों को फीस में विशेष छूट देने पर सहमति जताई। प्रभारी डीजीपी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करना है।

छत्तीसगढ़ के इन 6 शहरों में मिलेगी सुविधा

इस योजना के तहत प्रदेश के छह प्रमुख शहरों में संचालित निजी कोचिंग संस्थानों में छूट का लाभ दिया जाएगा। इनमें रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव, रायगढ़, अंबिकापुर और बिलासपुर शामिल हैं। इन शहरों में रहने वाले पुलिस और जेल विभाग के कर्मचारियों के बच्चे संबंधित कोचिंग संस्थानों में फीस रियायत का लाभ ले सकेंगे।

आईआईटी-जेईई और नीट की तैयारी होगी आसान

आईआईटी-जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को लंबे समय तक कोचिंग और मार्गदर्शन की जरूरत होती है। निजी कोचिंग संस्थानों की फीस अधिक होने के कारण कई परिवारों पर आर्थिक दबाव पड़ता है।

दक्षिण कोरिया में छत्तीसगढ़ का परचम लहराएंगे रायपुर के दो छात्र, रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

ऐसे में 30 से 50 प्रतिशत तक की फीस में छूट मिलने से पुलिस और जेलकर्मियों के बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे उन्हें कम खर्च में बेहतर कोचिंग प्राप्त करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिल सकेगा।

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026