Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh: जंगल में पेड़ से लटका मिला आरक्षक का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के मुडमार बांधा जंगल में शनिवार सुबह आरक्षक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

डोनाल्ड ट्रंप ने की भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ, अमेरिकी फेड रिजर्व पर उठाए सवाल

जंगल में ग्रामीणों ने देखा शव

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 29 वर्षीय मिथिलेश कुमार लेढिया के रूप में हुई है। वह पुलिस कंट्रोल रूम में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। शनिवार सुबह जंगल की ओर गए ग्रामीणों की नजर उसके शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। आरक्षक की मौत की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

CG News: जंगल में छिपाया गया था प्रेशर कुकर बम, सुरक्षा बलों ने समय रहते किया निष्क्रिय

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही आरक्षक की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026