1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

रायपुर : आम महोत्सव में दुनिया के सबसे महंगे मियाजाकी आम की एंट्री, एक किलो की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपए

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार आयोजित आम महोत्सव में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। 300 से अधिक आमों की वैरायटी देखने और उसका स्वाद चखने शहरवासी जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनी में आम की एक ऐसी वैरायटी शामिल हुई, जिसने सभी को अचंभित कर दिया है। उस आम का नाम है “मियाजाकी जापान आम”।

मियाजाकी आम दुनिया का सबसे मंहगा आम है, जो जापान में उगाया जाता है। इसकी कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये प्रति किग्रा तक है। प्रकृति की और सोसाइटी के सचिव मोहन वार्ल्यानी ने जानकारी बताया कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित आम का वजन 640 ग्राम है, जिसकी कीमत 1,82,000 रुपए है।

उन्होंने बताया कि यह आम आसानी से उत्पादित नहीं किया जा सकता। जापान की मिट्टी और वातावरण मियाजाकी आम के उत्पादन के लिए अनुकूल है। इसलिए आम की कीमत बहुत ज्यादा है। आरपी गुप्ता रिटायर्ड, महाप्रबंधक कोल इंडिया, आम महोत्सव में आयोजन के दूसरे दिन स्वयं अपनी प्रविष्टियां लेकर आए।

सूरजपुर के सिलफिली निवासी आरपी गुप्ता शौकिया रूप से आम की खेती करते हैं। उनके पास मियाजाकी आम के दो पेड़ हैं, जिसमें से एक पेड़ से चौदह आम फले थे। 14 में से बहुत सारे आम वातावरण के अनुकुल नहीं होने के कारण बेकार हो गए। अन्य विदेशी प्रजातियाें की बात करें तो चाइना की नाम डाक मइ, फिलीपींस की आल टाइम मैंगो, अमेरिका की जंबो रेड, थाईलैंड की भस्तारा किस्‍मों ने भी लोगों को आकर्षित किया।

मैंगो फेस्टिवल का आज अंतिम दिन

मैंगो फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ की विभिन्न किस्मों के आम समेत अन्य राज्यों अहमदाबाद, लखनऊ, महाराष्ट्र, हैदराबाद इत्यादि से लगभग 200 वैरायटी के आमों की सजी हुई है। वहीं खास लखनऊ के आम और आम के पौधे दोनों ही विक्रय के लिए उपलब्ध है। प्रदर्शनी में रेशमी, बारहमासी, चौसा, कृष्णाभोग, केशर, चंदा, लंगड़ा, अंबिका, आम्रपाली, केसर, लालबाग, हिमायत, मल्लिका, दशहरी, खस उल खस सहित विभिन्न आमों की प्रदर्शनी देखने को मिल रही है।

मैंगो फेस्ट में प्रदेश, और देश के साथ विदेश के मुख्य उत्पादन किए जाने वाले आम की भी प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके अलावा मैंगो फेस्टिवल में महिलाओं के लिए भी खास तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। महोत्सव में आए लोगों के मनोरंजन के लिए स्पेशल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, युवाओं के लिए सिंगिंग प्रतियोगिता और महिलाओं के लिए आम से व्यंजन बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का आज सोमवार को अंतिम दिन है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *