Chhattisgarhछत्तीसगढ

पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, मिले 5 राष्ट्रीय पुरस्कार; फास्टेस्ट मूवर्स में देशभर में पहला स्थान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों और पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में पहला और इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज में दूसरा स्थान मिलना प्रदेश में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों का परिणाम है। सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना और छोटे व्यवसायियों को सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है।

चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर CM साय का भरोसा, बोले- किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं, सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा

अरुण साव बोले- नगरीय निकायों के प्रयासों का परिणाम

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ को दो राज्य स्तरीय राष्ट्रीय पुरस्कार और बिलासपुर, बड़े बचेली तथा दंतेवाड़ा को डिजिटल अडॉप्शन श्रेणी में सम्मान मिलना नगरीय निकायों की बेहतर कार्यप्रणाली और समर्पित प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से पथ विक्रेताओं को संस्थागत ऋण, डिजिटल लेनदेन और स्वरोजगार के बेहतर अवसर दिए जा रहे हैं। यह उपलब्धि नगरीय निकायों को इस दिशा में और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगी।

समारोह में ये अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

पुरस्कार समारोह में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, संचालक निलेश महादेव क्षीरसागर और राज्य शहरी विकास अभिकरण के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील अग्रहरी उपस्थित रहे।

इसके अलावा बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी और आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, दंतेवाड़ा की नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता और मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरुण कुमार ध्रुव तथा बड़े बचेली के अध्यक्ष राजू जायसवाल और मुख्य नगर पालिका अधिकारी पी.टी.एम. कृष्णा राव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद विद्यालय के आलोक पासवान ने किया शानदार प्रदर्शन विद्यालय की टीम ने हासिल किया चतुर्थ स्थान, आलोक को मिला राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर

प्रदेश को मिले इन पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से शहरी आजीविका को मजबूत करने, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने और छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ के प्रयासों को नई पहचान मिली है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026