Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Board Exam 2027: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं परीक्षा की समय-सारणी, इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम

CG Board Exam 2027: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2027 की समय-सारणी जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होंगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव की ओर से जारी टाइम टेबल में सभी विषयों की परीक्षा तिथियों की जानकारी दी गई है। ऐसे में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

ग्राम पंचायत बासीन में 3 लाख 75 हजार रू के लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन

12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल

कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 12 मार्च 2027 को हिंदी विषय के पेपर के साथ शुरू होगी। इसके बाद अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएंगी।

  • 12 मार्च: हिंदी
  • 15 मार्च: राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखाशास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यानशास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा
  • 17 मार्च: संस्कृत
  • 19 मार्च: जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी, मत्स्य एवं कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व
  • 24 मार्च: समाजशास्त्र
  • 29 मार्च: गणित
  • 31 मार्च: अंग्रेजी
  • 3 अप्रैल: इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, ड्राइंग एंड पेंटिंग, आहार एवं पोषण
  • 5 अप्रैल: भूगोल, भौतिक शास्त्र
  • 6 अप्रैल: व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विभिन्न विषय, जिनमें रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर शामिल हैं।
  • 7 अप्रैल: मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया
  • 8 अप्रैल: मनोविज्ञान

10वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल

कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा 13 मार्च 2027 को तृतीय भाषा के पेपर के साथ शुरू होगी। इसके बाद निम्नलिखित विषयों की परीक्षाएं होंगी।

  • 13 मार्च: तृतीय भाषा संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया
  • 16 मार्च: अंग्रेजी
  • 18 मार्च: सामाजिक विज्ञान
  • 20 मार्च: विज्ञान
  • 25 मार्च: हिंदी
  • 30 मार्च: गणित
  • 1 अप्रैल: व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विषय, जिनमें ऑर्गनाइज्ड रिटेलिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, परिधान, मेड अप एंड होम फर्निशिंग, कंस्ट्रक्शन, प्लंबिंग, पावर, पर्यटन और अतिथि सत्कार शामिल हैं।
  • 5 अप्रैल: दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए संगीत तथा मूक एवं बधिर विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग की परीक्षा

शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा 2027 के प्रथम और द्वितीय वर्ष का टाइम टेबल भी जारी किया है।

जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान को किया गया नमन

प्रथम वर्ष की परीक्षाएं:

  • 12 मार्च: शारीरिक शिक्षा का इतिहास और सिद्धांत
  • 15 मार्च: शारीरिक शिक्षा से संबंधित मनोविज्ञान
  • 17 मार्च: शारीरिक शिक्षा की शिक्षण विधियां
  • 19 मार्च: शरीर रचना, शरीर क्रिया विज्ञान एवं शारीरिक व्यायाम क्रियात्मक विज्ञान

द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं:

  • 13 मार्च: शारीरिक शिक्षा का संगठन, प्रशासन एवं पर्यवेक्षण
  • 16 मार्च: परीक्षण एवं मापन
  • 18 मार्च: स्वास्थ्य शिक्षा, सामान्य खेल चोटें एवं पुनर्वास
  • 20 मार्च: निर्णयन एवं अधिशिक्षा

परीक्षा केंद्र पर समय का रखें ध्यान

मंडल की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, सभी परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र में अपनी निर्धारित जगह पर बैठना होगा। इसके बाद सुबह 9:05 बजे उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा। सुबह 9:10 बजे विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र दिया जाएगा, जबकि उत्तर लिखने का समय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।

अवकाश के दिन भी होंगी परीक्षाएं

मंडल ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा की तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। वहीं, परीक्षा अवधि के दौरान शासन की ओर से सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने पर भी परीक्षाएं जारी कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।

छात्र और अभिभावक विषयवार विस्तृत समय-सारणी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026