Entertainment

Sharad Kapoor Health Condition: दो साल से बिस्तर पर पड़े हैं शरद कपूर, परिवार ने भी छोड़ा साथ, दोस्त ने सुनाई दर्दनाक दास्तां

Sharad Kapoor Health Condition: बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों के बजाय खराब स्वास्थ्य और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसके बाद उनकी आर्थिक और शारीरिक स्थिति को लेकर चर्चा शुरू हो गई। अब अभिनेत्री की दोस्त और पशु कल्याण संस्था चलाने वाली हेमा चौधरी ने एक पॉडकास्ट में अभिनेता की बदहाली से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार शरद कपूर से मिली थीं, तब अभिनेता की हालत बेहद चिंताजनक थी।

ग्राम पंचायत बासीन में 3 लाख 75 हजार रू के लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन

कुत्तों को बचाने पहुंचीं थीं हेमा, शरद की हालत देख रह गईं हैरान

हेमा चौधरी ‘बेजुबान ट्रस्ट’ नाम से डॉग शेल्टर चलाती हैं। ‘बॉलीवुड कट अनकट’ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि शरद कपूर से उनकी मुलाकात उस वक्त हुई, जब वह उनके इलाके में कुछ कुत्तों को बचाने पहुंची थीं। इसी दौरान उनकी अभिनेता से पहचान हुई और वह उनके कमरे तक पहुंचीं।

हेमा के मुताबिक, कमरे के अंदर के हालात देखकर वह हैरान रह गईं। शरद की शारीरिक स्थिति और रहन-सहन की हालत काफी खराब थी। उन्हें महसूस हुआ कि अभिनेता को तत्काल देखभाल और मदद की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने उनकी स्थिति लोगों और फिल्म इंडस्ट्री के सामने लाने का फैसला किया।

दो साल से न नहाने और बिस्तर से नहीं उठने का दावा

हेमा ने पॉडकास्ट में दावा किया कि शरद कपूर करीब दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकलते थे। उनकी देखभाल करने वाला भी कोई मौजूद नहीं था। हेमा ने बताया कि अभिनेता की हालत देखकर उन्हें काफी दुख हुआ। उनका कहना था कि शरद लंबे समय से ऐसी परिस्थितियों में रह रहे थे और उनकी बुनियादी जरूरतों का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा था।

परिवार से संपर्क किया, लेकिन नहीं मिला सहयोग

हेमा ने शरद कपूर के परिवार से संपर्क करने की कोशिशों के बारे में भी बताया। उनके अनुसार, अभिनेता के भाई से उनकी बातचीत हुई थी। इस दौरान भाई ने बताया कि शरद उनसे अपने छोटे भाई को लेने के लिए मिलने आए थे।

हेमा ने आगे बताया कि उन्होंने दोबारा संपर्क कर परिवार को अभिनेता की खराब हालत और उन्हें सहयोग की जरूरत के बारे में जानकारी दी थी। हालांकि, इसके बाद परिवार की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने परिवार के बीच संपत्ति विवाद या अन्य मतभेद होने की आशंका भी जताई, लेकिन इस संबंध में कोई पुख्ता जानकारी साझा नहीं की।

कोयल बसु से हुई थी सगाई, शादी तक नहीं पहुंचा रिश्ता

अभिनेता की निजी जिंदगी पर बात करते हुए हेमा ने बताया कि शरद कपूर की सगाई पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की बेटी कोयल बसु से हुई थी। हालांकि, यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका।

हेमा ने यह भी दावा किया कि शरद फिलहाल किसी रिश्ते में हैं, लेकिन उनकी पार्टनर उनकी देखभाल करने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं, अभिनेता के बच्चों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में जानकारी साझा करने की अनुमति उन्हें शरद से नहीं मिली है। अभिनेता ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में सही समय आने पर खुद बात करने की इच्छा जताई थी।

मानसिक स्थिति को लेकर भी जताई चिंता

हेमा ने शरद कपूर की मानसिक स्थिति को लेकर भी चिंता जाहिर की। उनका कहना था कि अभिनेता को फिलहाल अपने स्वास्थ्य और मौजूदा परिस्थितियों से उबरने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने शरद के हॉलीवुड प्रोजेक्ट साइन करने के दावे का जिक्र करते हुए कहा कि नए काम के बारे में सोचने से पहले उन्हें अपनी सेहत संभालने की जरूरत है।

इससे पहले शरद कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर मदद के नाम पर हो रही कथित दिखावेबाजी पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ लोग वीडियो और रील बनाने के लिए उन्हें पैसे देते हैं और फिर कैमरा बंद होते ही वापस ले लेते हैं। अभिनेता ने लोगों से उनके नाम पर किसी को पैसे नहीं देने की अपील भी की थी।

जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान को किया गया नमन

सोनू सूद और सलमान खान समेत कई सितारे मदद को आए आगे

शरद कपूर की मुश्किलों की जानकारी सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां उनकी मदद के लिए आगे आई हैं। इनमें सोनू सूद और सलमान खान का नाम भी शामिल है।

शरद कपूर ने अपने करियर में टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से पहचान बनाई थी। इसके बाद वह ‘दस्तक’, ‘जोश’, ‘एलओसी कारगिल’, ‘लक्ष्य’, ‘वांटेड’ और ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में नजर आए। साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘कैबरे’ में वह आखिरी बार पर्दे पर दिखाई दिए थे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026