Chhattisgarhछत्तीसगढ

अमेरिका-ब्रिटेन तक गूंजी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की पहचान, NACHA ने विदेशों में मनाया जनजातीय गौरव दिवस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और स्वतंत्रता सेनानियों की गौरवगाथा अब सात समंदर पार भी अपनी पहचान बना रही है। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस 2026 अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में भी उत्साह के साथ मनाया गया। इन आयोजनों में नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) ने भारतीय दूतावासों, वाणिज्य दूतावासों, उच्चायोग और विभिन्न भारतीय सामुदायिक संगठनों के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भारत सरकार ने वर्ष 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती यानी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को सम्मान देना तथा नई पीढ़ी को उनके इतिहास से परिचित कराना है। इसी कड़ी में 1 से 15 नवंबर तक देश-विदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कोरबा: सरकारी अस्पताल परिसर में बिना टेंडर मेडिकल स्टोर का निर्माण, स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल

शिकागो में गणेश कर ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

अमेरिका के शिकागो स्थित नेशनल इंडिया हब में भारतीय महावाणिज्य दूतावास की ओर से जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों के भारतीय सामुदायिक संगठनों ने हिस्सा लिया। भारतीय महावाणिज्य दूत आनंद प्रकाश ने स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समाज के योगदान को रेखांकित किया।

इस आयोजन के सामुदायिक समन्वय की जिम्मेदारी NACHA के वरिष्ठ प्रतिनिधि गणेश कर को सौंपी गई थी। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा, मणिपुर, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित कई राज्यों के संगठनों ने एक मंच पर भागीदारी की।

NACHA के शिकागो चैप्टर अध्यक्ष तेजेंद्र साहू ने छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के योगदान पर प्रकाश डाला।

दीपाली सरावगी का हुआ सम्मान

शिकागो में भारतीय महावाणिज्य दूत आनंद प्रकाश ने NACHA की वैश्विक अध्यक्ष दीपाली सरावगी को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से दिए गए ‘छत्तीसगढ़ अप्रवासी सम्मान 2026’ के लिए बधाई दी और समारोह में उनका सम्मान किया।

दीपाली सरावगी यह सम्मान प्राप्त करने वाली पहली महिला हैं। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के साहस और बलिदान को याद करते हुए शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

टोरंटो में पंकज अग्रवाल ने निभाई अहम भूमिका

कनाडा के टोरंटो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने NACHA और अन्य भारतीय संगठनों के सहयोग से जनजातीय गौरव दिवस मनाया। भारतीय महावाणिज्य दूत महावीर सिंहवी ने दीप प्रज्वलित कर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी।

इस आयोजन में मूल रूप से बिलासपुर निवासी और NACHA कनाडा चैप्टर के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में जनजातीय नृत्य, पारंपरिक कला, चित्रकला और वेशभूषा प्रतियोगिताओं के जरिए भारत की सांस्कृतिक विविधता प्रदर्शित की गई। प्रतिभागियों और विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।

लंदन में भी दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक

ब्रिटेन की राजधानी लंदन के नेहरू सेंटर में ‘द ट्राइबल टेपेस्ट्री 2026’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें NACHA यूके ने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और जनजातीय परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और छत्तीसगढ़, झारखंड तथा मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनजातीय इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम, लोककला और सांस्कृतिक विविधता को प्रमुखता दी गई। NACHA यूके के अरविंद साहू, पियाली और अन्य सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई।

ह्यूस्टन में भी मनाया गया गौरव दिवस

अमेरिका के टेक्सास स्थित ह्यूस्टन में भारतीय वाणिज्य दूतावास के कार्यक्रम में जनजातीय गौरव दिवस के साथ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस भी मनाया गया। NACHA के प्रतिनिधि हिमांशु थवैत और नंदा तिवारी ने प्रदेश की जनजातीय विरासत, लोकसंस्कृति और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को सामने रखा।

CG Weather Update: तूफान अकवान का दिखेगा असर, छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में झमाझम बारिश के आसार

दुनिया भर में छत्तीसगढ़ की पहचान पहुंचाना NACHA का उद्देश्य

NACHA की वैश्विक अध्यक्ष दीपाली सरावगी ने कहा कि अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में भारतीय राजनयिक मिशनों के साथ मिलकर जनजातीय विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने में छत्तीसगढ़ी प्रवासी समुदाय की भागीदारी गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान शहीद वीर नारायण सिंह जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों और बस्तर से सरगुजा तक फैली जनजातीय परंपराओं, लोककलाओं और सांस्कृतिक विविधता से है। NACHA का प्रयास दुनिया भर में बसे छत्तीसगढ़वासियों को एकजुट करना और नई पीढ़ी को अपनी मातृभूमि के इतिहास व संस्कृति से जोड़ना है।

अमेरिका के शिकागो और ह्यूस्टन, कनाडा के टोरंटो तथा ब्रिटेन के लंदन में आयोजित कार्यक्रमों ने यह संदेश दिया कि विदेशों में रहने के बावजूद छत्तीसगढ़ के लोग अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े हुए हैं। इन आयोजनों के माध्यम से प्रदेश की जनजातीय विरासत और महान नायकों की गाथा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026