NATIONALभारत

मजदूरों की टारगेट किलिंग और CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट ढेर, एक साथी भी मारा गया

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कमांडर अब्दुल लतीफ भट को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में उसका एक अन्य साथी भी मारा गया। लतीफ भट पर सीआरपीएफ जवानों पर हमले और मजदूरों की टारगेट किलिंग में शामिल होने का आरोप था। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सुरक्षाबल लंबे समय से उसकी तलाश कर रहे थे।

अब कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? रोहित शर्मा और विराट कोहली भी आएंगे नजर, जानें मैचों की तारीखें

कारपेंटर का काम छोड़ आतंकवाद से जुड़ा था लतीफ

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, 22 वर्षीय अब्दुल लतीफ भट कुलगाम जिले का रहने वाला था। उसने 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद वह कारपेंटर का काम करने लगा। बताया जाता है कि 19 नवंबर 2025 को वह अचानक घर से लापता हो गया था। परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बाद में उसके लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होने की जानकारी सामने आई।

कई हमलों में शामिल होने का था आरोप

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, सज्जाद गुल और जाकिर अहमद गनी नाम के हैंडलर्स ने उसे आतंकी संगठन में शामिल कराया था। इसके बाद उसने घाटी में आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने और नए युवाओं को संगठन से जोड़ने की कोशिश की।

लतीफ भट सुरक्षा एजेंसियों की वांछित आतंकियों की सूची में शामिल था। उस पर अनंतनाग में सुरक्षाबलों पर हमले समेत कई गंभीर मामलों में शामिल होने का आरोप था। सुरक्षाबलों ने पहले भी कई बार उसकी तलाश में अभियान चलाया था, लेकिन वह बच निकलने में कामयाब रहा था। दिसंबर 2025 में भी अनंतनाग में हुई मुठभेड़ के दौरान उसके भाग निकलने की जानकारी सामने आई थी।

CG Crime: छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात – बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई युवती से गैंगरेप, मारपीट कर लूटे पैसे

लतीफ भट को घाटी में सक्रिय प्रमुख युवा आतंकियों में गिना जाने लगा था। अब कुलगाम में हुई मुठभेड़ में उसके मारे जाने को सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026