Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather: प्रदेश में बढ़ेगी ठंड या होगी बारिश? बंगाल की खाड़ी में नए सिस्टम से बदलेगा मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके चलते सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस होने लगी है। हालांकि, फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

सकुशल मिली लापता महिला,परिजनों ने जताया आभार…

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 13 नवंबर को आसमान साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। फिलहाल राजधानी में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

बंगाल की खाड़ी में बन सकता है नया सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य अंडमान सागर और आसपास के अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के ऊपर ऊपरी वायु परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव से 13 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

यह मौसमी सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। इसके 14 नवंबर तक स्पष्ट निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने और 15 नवंबर के आसपास अवदाब का रूप लेने के आसार हैं। इस सिस्टम का असर आने वाले दिनों में दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों के मौसम पर पड़ सकता है।

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का APAR अब होगा ऑनलाइन, पदोन्नति और वेतनमान के मामलों में देरी रोकने GAD ने जारी किए नए निर्देश

गुरुवार को प्रमुख शहरों का तापमान

प्रदेश के अलग-अलग शहरों में गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया।

  • रायपुर: अधिकतम 29.8°C, न्यूनतम 17.3°C
  • माना एयरपोर्ट: अधिकतम 29.2°C, न्यूनतम 15.2°C
  • बिलासपुर: अधिकतम 28.8°C, न्यूनतम 16.0°C
  • पेण्ड्रारोड: अधिकतम 28.4°C, न्यूनतम 13.8°C
  • अंबिकापुर: अधिकतम 28.1°C, न्यूनतम 11.4°C
  • जगदलपुर: अधिकतम 29.4°C, न्यूनतम 14.0°C
  • दुर्ग: अधिकतम 32.2°C, न्यूनतम 15.6°C
  • राजनांदगांव: अधिकतम 29.5°C, न्यूनतम 17.0°C

कुल मिलाकर प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहने और तापमान में विशेष बदलाव नहीं होने का अनुमान है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा नया सिस्टम आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदल सकता है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026