NATIONALभारत

कुलगाम में CRPF पर आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने आया संगठन, RSS और हिंदुत्व शासन को दी हमले की धमकी

कुलगाम में CRPF के जवानों पर हुए आतंकी हमले को लेकर एक नए संगठन का नाम सामने आया है। अब तक इस हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन ‘पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर’ नाम के संगठन ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। संगठन ने एक नोटिस जारी कर आने वाले दिनों में हिंदुत्व शासन और RSS पर बड़े हमले करने की धमकी भी दी है।

इस हमले में CRPF के तीन जवान घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने जवानों को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता से उनका मंसूबा सफल नहीं हो सका।

रायपुर में 24 घंटे के भीतर दो हत्याओं से सनसनी, एक की धारदार हथियार से हत्या तो दूसरे का शव गटर में मिला

संगठन ने जारी किया धमकी भरा नोटिस

कुलगाम हमले की जिम्मेदारी लेते हुए ‘पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर’ ने अपने नोटिस में दावा किया है कि जिले में CRPF कर्मियों पर किया गया हमला उसके सदस्यों ने अंजाम दिया है। संगठन ने अपने बयान में कथित तौर पर आने वाले दिनों में हिंदुत्व शासन और RSS के खिलाफ हमलों की नई लहर शुरू करने की चेतावनी दी है।

नोटिस में संगठन ने कश्मीर में शांति व्यवस्था को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं और अपनी हिंसक गतिविधियां जारी रखने की बात कही है। गौरतलब है कि घाटी में किसी आतंकी गतिविधि के सिलसिले में पहली बार इस संगठन का नाम सामने आया है। इसके प्रवक्ता के रूप में मोहम्मद उमर अज्जम का नाम बताया जा रहा है।

Pasdaran-e-Hurriyat Kashmir CRPF Terror attack

आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी

जानकारी के अनुसार, कुलगाम के अखरान इलाके में बुधवार दोपहर CRPF कैंप को निशाना बनाया गया था। AK-47 से लैस दो आतंकियों ने हमला करने के बाद जंगल की ओर भागने में कामयाबी हासिल कर ली। घटना के बाद से ही सुरक्षाबल फरार आतंकियों की तलाश में अभियान चला रहे हैं।

इलाके में जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की जा रही है। कटरा, जम्मू, कुलगाम और किश्तवाड़ समेत कई क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि लश्कर का स्थानीय कमांडर मोहम्मद लतीफ भट भी इस हमले में शामिल हो सकता है।

CG News: हड़ताल के बीच पटवारियों पर गिरी गाज, 3 सस्पेंड और 57 के वेतन पर लगी रोक

घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, BSF, जम्मू-कश्मीर पुलिस और SOG की टीमें संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रही हैं। आसपास की दुकानों और अन्य स्थानों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल फरार आतंकियों की तलाश जारी है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026