मां कौशल्या गोधाम सेवा समिति टेमर ने श्रद्धा, भक्तिभाव से मनाया गोवर्धन पूजा, गोमाता को खिलाया प्रसाद
जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती गोवर्धन पूजा के अवसर पर सक्ती जिले के गांव टेमर में 10 नवंबर को मां कौशिल्या गौ धाम सेवा समिति टेमर के द्वारा गोवर्धन पूजा का भव्य एवं दिव्य आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं सुंदर वातावरण में विधि-विधान के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना कर गोवर्धन पूजा का पावन पर्व मनाया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मां कौशिल्या गौ धाम सेवा समिति के समस्त सदस्यों एवं गौभक्तों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर रेवती नंदन पटेल, प्यारे पटेल, रामशंकर देवांगन, भेकराम यादव, दिगंबर पटेल, नीलांबर श्रीवास, संतोष पटेल, विमला यादव, चैतराम, दिलेश्वरी पटेल, शांता श्रीवास, पीतल बाई पटेल, पुष्पा पटेल, खीकबाई, गोविंद दुबे, फणेन्द्र, नवीन देवांगन, मंगलू रात्रे की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी गौभक्तों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
विदित हो कि खेती में गाय बैल सहित पशुधन की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यही कारण है कि गोवर्धन पूजा के साथ -साथ गौवंश और कृषि पशुओं के प्रति सम्मान का भाव भी जुड़ा हुआ हुआ है।
इसके पहले मां कौशल्या गोधाम सेवा समिति के सदस्यों ने सभी गायों को नहलाया धुलवाया और फिर भोजन खिलाया। इस संबंध में ग्राम पटेल टेमर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता को बहुत उच्च दर्जा प्राप्त है। गोवर्धन पूजा का पर्व प्रकृति और पशुधन के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त करने का एक पावन पर्व है।




