कुटराबोर में बनेगा मॉडल पंचायत भवन, जनपद अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खुंटे ने किया भूमिपूजन
जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती सक्ती जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटराबोर में विकास कार्यों को नई गति देते हुए नवीन पंचायत भवन एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत जैजैपुर की अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खुंटे ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी।
कार्यक्रम के अंतर्गत 19 लाख रुपये की लागत से नवीन पंचायत भवन का निर्माण कराया जाएगा, वहीं 10 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। नवीन पंचायत भवन को मॉडल पंचायत भवन के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल की जा रही है। इससे ग्राम पंचायत के प्रशासनिक कार्यों को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीणों को पंचायत संबंधी कार्यों के लिए एक सुव्यवस्थित भवन उपलब्ध होगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। सभी ने इन विकास कार्यों को ग्राम के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खुंटे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और विकास कार्यों को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता है। पंचायत भवन गांव के विकास एवं प्रशासनिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होता है। वहीं सीसी सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। इन दोनों निर्माण कार्यों से कुटराबोर गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
श्रीमती रूपा नावागौटिया टंडन सरपंच, कुमारी नीतू मनहर उपसरपंच, श्रीमती अनिता बालक रात्रे पंच, श्रीमती सत्यभामा कर्ष पंच, गोपाल चंद्रा पंच, सौखीलाल यादव सचिव, मनीराम रात्रे, ब्रजकिशोर द्विवेदी, दिलीप चंद्रा, कन्हैया चंद्रा, फागुलाल चंद्रा, विजय मनहर, गब्बर दास महंत, रामाधार साहू, छत्तर सिंह सोंनवानी, रामभरोस रात्रे, राजकुमार जांगड़े, योगेश कर्ष, अशोक चंद्रा, नेतराम कुर्रे सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।





