CG News: दीपक टंडन की पत्नी बरखा गिरफ्तार, सक्ती में कोयला कारोबारी से 15 लाख की ठगी का एक और केस दर्ज

रायपुर। होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के मामले में रायपुर की तेलीबांधा पुलिस ने पूछताछ के बाद बरखा टंडन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सक्ती जिले में कोयला कारोबारी से ठगी के आरोप में दीपक टंडन के खिलाफ एक और FIR दर्ज की गई है।
जानकारी के मुताबिक, दीपक और बरखा टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई आपराधिक मामले सामने आए हैं। रायपुर में उनके खिलाफ कुल तीन मामलों में FIR दर्ज है। इसी सिलसिले में तेलीबांधा पुलिस बरखा टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। अब बरखा को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा का रखें विशेष ध्यान—कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल
सक्ती में कोयला कारोबारी से ठगी का आरोप
बिलासपुर और रायपुर के बाद अब सक्ती जिले में भी दीपक टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। यहां कोयला कारोबारी किशन शर्मा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, अंबेडकर उर्फ दीपक टंडन ने किशन शर्मा को कोयले का बड़ा टेंडर दिलाने का झांसा दिया था।
आरोप है कि टेंडर दिलाने के नाम पर उनसे 15 लाख रुपये लिए गए, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी न तो टेंडर दिलाया गया और न ही रकम वापस की गई। इसके बाद किशन शर्मा ने पुलिस से शिकायत की। सक्ती पुलिस ने शिकायत के आधार पर दीपक टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
अलग-अलग जिलों में दर्ज हो रहे मामले
दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ अलग-अलग जिलों में धोखाधड़ी और अन्य आरोपों से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। बरखा की गिरफ्तारी और सक्ती में नई FIR दर्ज होने के बाद दोनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फिलहाल पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।





