Chhattisgarh

ब्रेकिंग कोरबा में दुस्साहस: मामूली विवाद पर कपड़ा व्यापारी के गाल पर मारा चाकू, हालत गंभीर, छोटा भाई भी घायल

सतपाल सिंह की खबर

Jas

ब्रेकिंग कोरबा में दुस्साहस: मामूली विवाद पर कपड़ा व्यापारी के गाल पर मारा चाकू, हालत गंभीर, छोटा भाई भी घायल..

कोरबा। शहर के व्यस्ततम सीतामढ़ी इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। निर्माण सामग्री (रेत-गिट्टी) हटाने जैसे मामूली विवाद को लेकर एक युवक ने ‘श्री बालाजी स्पोर्ट्स’ कपड़े की दुकान के संचालक पर प्राणघातक हमला कर दिया। आरोपी ने धारदार चाकू से हमला कर 24 वर्षीय व्यापारी का बायां गाल बुरी तरह फाड़ दिया। घटना में बीच-बचाव करने आया छोटा भाई भी घायल हुआ है। बड़ी वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

चार महीने के विवाद का खूनी अंजाम

पीड़ित के छोटे भाई विकास साहू ने बताया कि उनकी दुकान के सामने पिछले लगभग चार महीनों से पड़ोसी द्वारा रेत और गिट्टी डंप कर रखी गई थी। वे लगातार इसे हटाने की मांग कर रहे थे, ताकि दुकानदारी प्रभावित न हो। सोमवार को इसी बात को लेकर पड़ोसी संतोष प्रजापति ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि संतोष ने तैश में आकर सीधे रमेश साहू के चेहरे पर चाकू से जानलेवा वार कर दिया।

निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज

लूलूहान हालत में रमेश साहू को परिजनों द्वारा तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, अत्यधिक खून बह जाने के कारण रमेश की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वहीं, छोटे भाई विकास को भी इस हमले में मामूली चोटें आई हैं।

जांच में जुटी पुलिस

दिनदहाड़े हुई इस हिंसक वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है और घटना के अन्य पहलुओं की जांच में जुट गई है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026