कोरबा: जिला ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र दास (जीतू) ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की
सतपाल सिंह
कोरबा: जिला ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र दास (जीतू) ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की..

कोरबा। दीपावली के पावन पर्व पर कोरबा जिला ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र दास (जीतू) ने समस्त जिला वासियों, व्यापारी वर्ग और विशेष रूप से परिवहन व्यवसाय से जुड़े सभी वाहन स्वामियों व चालकों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में अध्यक्ष जितेंद्र दास (जीतू) ने कहा कि प्रकाश का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और अपार खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कोरबा जिले की उन्नति की कामना करते हुए कहा कि परिवहन उद्योग जिले के विकास की रीढ़ है। इस दीपोत्सव पर उन्होंने सभी ट्रक मालिकों और चालकों के सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य की कामना की है, साथ ही जिले में सुख-शांति और आपसी भाईचारा बने रहने की उम्मीद जताई है।





