
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी भरा ईमेल बॉम्बे हाईकोर्ट को भेजा गया है, जिसमें हाईकोर्ट के अलावा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), वर्ली रेसकोर्स और अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को निशाना बनाने की बात कही गई है।
कोरबा में चोरों के निशाने पर मंदिर, 24 घंटे में दो बार चोरी; दान पेटी और चांदी का मुकुट ले उड़े चोर
ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। धमकी भरे ईमेल की जांच की जा रही है और इसे भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां सभी संबंधित स्थानों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं।
आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को भी मिल चुकी है धमकी
गौरतलब है कि हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। आयुष्मान खुराना को धमकी देने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। आरोपी पेशे से आईटी इंजीनियर बताया गया था। वहीं, तुषार कपूर को मिली धमकी के मामले में भी पुलिस ने जांच की थी।
बता दें कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद से बॉलीवुड के कई सितारों को अलग-अलग माध्यमों से धमकियां मिलने के मामले सामने आए हैं। लगातार मिल रही धमकियों के चलते फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
पहले भी बॉम्बे हाईकोर्ट को मिल चुकी है धमकी
बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले सितंबर 2025 में भी हाईकोर्ट को धमकी भरा ईमेल मिला था। इसके बाद परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और जांच अभियान चलाया गया था। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।
Chhattisgath News: फोम गोदाम में लगी भीषण आग, सोफे-गद्दे समेत लाखों का सामान जलकर खाक
इससे कुछ दिन पहले भी हाईकोर्ट को इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला था। उस समय एहतियात के तौर पर परिसर खाली कराया गया था और सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था।





