CG News: खड़ी हाइवा में अचानक लगी भीषण आग, अंदर सो रहा था ड्राइवर; सूझबूझ से बची जान

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सड़क किनारे खड़ी एक हाइवा में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। हादसे के दौरान ड्राइवर हाइवा के अंदर ही सो रहा था। आग की लपटें देखकर उसने तुरंत बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई।
जानकारी के अनुसार, घटना डौंडी थाना क्षेत्र के लिमहाटोला गांव की है। मंगलवार सुबह ड्राइवर ने अपनी हाइवा सड़क किनारे खड़ी की थी और रात में उसी के अंदर सो गया था। सुबह करीब 5 बजे अचानक गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। खतरा भांपते हुए ड्राइवर ने बिना देर किए हाइवा से बाहर छलांग लगा दी।
दमकल की मदद से आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और डौंडी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हाइवा पूरी तरह जल चुकी थी।
महादेव सट्टा ऐप केस: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर की विशेष CBI कोर्ट में पेश, सुरक्षा सख्त
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
फिलहाल हाइवा में आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। डौंडी पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।





