कोरबा लूटकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी: राज ज्वैलर्स मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

कोरबा : छुरीकला स्थित मुख्य मार्ग पर राज ज्वेलर्स में हुई लूटकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने अंबिकापुर जिले के सीतापुर क्षेत्र के एक ठिकाने से गिरफ्तार किया है। जबकि इस वारदात का मास्टरमाइंड और एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई को दोपहर तीन लुटेरे ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान में पहुंचे थे। इनमें से एक युवती की वेशभूषा में था और सभी ने चेहरे पर स्कार्फ बांध रखा था। ज्वेलरी खरीदने के बहाने उन्होंने वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर संचालक से मारपीट भी की, जिसमें वह घायल हो गए।

धान रोपाई के दौरान दर्दनाक हादसा: आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, इलाके में मचा हड़कंप
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे और भागते समय एक बाइक छोड़ दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज की और कई टीमें गठित कर दबिश दी। अब दो आरोपी गिरफ्त में हैं, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।






