internationalWorld

फ्रांस में विरोध-प्रदर्शन को लेकर हाई अलर्ट, 70 हजार पुलिसकर्मी तैनात; पेरिस में मार्च पर रोक

फ्रांस में बढ़ती महंगाई और शिक्षण संस्थानों की फंडिंग के मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन लगातार तेज होते जा रहे हैं। लगातार तीसरे सप्ताहांत पर होने वाले प्रदर्शनों को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। हिंसा और अशांति की आशंका के बीच देशभर में करीब 70 हजार पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। हैलोवीन के मौके पर सुरक्षा एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

IND vs NZ ODI Series: विराट कोहली के मुरीद हुए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी, कही ये बात

पेरिस में मार्च के लिए तय किया गया नया रास्ता

राजधानी पेरिस में प्रदर्शनकारियों के मार्च को लेकर पुलिस ने कई प्रतिबंध लगाए हैं। शहर के मुख्य इलाकों से गुजरने वाले यूनियनों और ‘येलो वेस्ट’ आंदोलन से जुड़े प्रदर्शनकारियों के मार्च पर रोक लगा दी गई है। अब उन्हें पोर्ट डी बैग्नोलेट से पोर्ट डी चैरेंटन तक निर्धारित बाहरी मार्ग पर ही प्रदर्शन करने की अनुमति होगी।

गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने चेतावनी दी है कि हैलोवीन के दौरान, खासकर अंधेरा होने के बाद हिंसा और अशांति फैलने की आशंका अधिक है। प्रदर्शन के लिए लगाए गए प्रतिबंधों को यूनियनों और छात्र संगठनों ने अदालत में चुनौती दी थी, लेकिन कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली।

संवेदनशील इलाकों में आवाजाही पर प्रतिबंध

पेरिस पुलिस ने प्लेस डे ला रिपब्लिक और लेस हालेस जैसे संवेदनशील इलाकों में लोगों के प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी है। इन स्थानों पर 17 अक्टूबर को दंगा और लूटपाट की घटनाएं सामने आई थीं। एहतियात के तौर पर शनिवार और रविवार को रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेगा।

जर्मनी और स्पेन में भी प्रदर्शन की तैयारी

फ्रांस के साथ जर्मनी और स्पेन में भी युवाओं के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन की तैयारियां चल रही हैं। जर्मनी में ‘जेन जेड रेगेल्ट’ नामक युवा समूह ने करीब 30 शहरों में प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसके जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, जलवायु संरक्षण और जीवनयापन की बढ़ती लागत जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। बर्लिन के ब्रैंडेनबर्ग गेट पर लगभग 10 हजार लोगों के जुटने की संभावना जताई गई है।

वहीं, स्पेन के बार्सिलोना में भी सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। पिछले सप्ताह हुए दंगों के बाद यहां करीब 130 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सतर्क हैं।

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई, अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

फ्रांस के कई शहरों में सड़कों पर उतरे लोग

फ्रांस में पिछले कई दिनों से सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। छात्रों की मांगों से शुरू हुआ आंदोलन अब महंगाई और अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर व्यापक रूप ले चुका है। राजधानी पेरिस समेत देश के कई शहरों में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे हैं। लगातार बढ़ते प्रदर्शनों के बीच सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की चुनौती भी बढ़ गई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026