internationalWorld

कोर्ट परिसर में वकीलों की पार्टी का वीडियो वायरल, डांसर बुलाकर उड़ाए गए नोट

पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को चौंका भी दिया और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा भी छेड़ दी. कोर्ट परिसर के अंदर ही डांस पार्टी हुई और उसके लिए महिला डांसर को भी बुलाया गया. महफिल खुद वकीलों ने जमाई थी. वीडियो वायरल होते ही पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई. मामला इतना फैल गया कि पुलिस को FIR दर्ज करनी पड़ी और अब असली सच्चाई की तलाश शुरू हो चुकी है.

CG News : जेल प्रशासन पर उठे सवाल, केंद्रीय जेल में 10 दिनों में तीसरी मौत से मचा हड़कंप, जांच की मांग तेज

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें रावलपिंडी के कोर्ट परिसर (ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स) के अंदर डांस पार्टी दिखाई दे रही है. समा टीवी के अनुसार, सोमवार को रावलपिंडी के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज की गई. यह शिकायत सेशन कोर्ट के एक चौकीदार ने दी थी, जिसमें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का जिक्र था, जिसमें कोर्ट परिसर के अंदर अश्लील हरकतें दिखाई दे रही थीं. यहां लोग डांसर पर पैसे उड़ा रहे थे.

सड़क हादसे के बाद भड़का गुस्सा… ग्रामीणों ने वाहनों में की तोड़फोड़, एंबुलेंस चालक और SI घायल; इलाके में तनाव

शिकायत में चौकीदार ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा, जिसमें कथित तौर पर पुरुष और महिलाएं न्यायिक परिसर के अंदर अश्लील हरकतों में शामिल दिख रहे थे. FIR के अनुसार, यह घटना न्यायिक परिसर के उस हिस्से में हुई बताई जा रही है, जिसका इस्तेमाल वकील करते हैं. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वीडियो में पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं. अधिकारियों द्वारा वीडियो और अन्य उपलब्ध सबूतों की जांच की जा रही है. यह मामला सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया, जिसके बाद कानून व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों ने औपचारिक जांच शुरू कर दी. अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच-तलाशी अभी भी जारी है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026